Home > Crime > Dhalbhumgarh Robbery : धालभूमगढ़ में फाइनेंस कंपनी के एजेंट से 80 हजार की लूट, वारदात के 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार

Dhalbhumgarh Robbery : धालभूमगढ़ में फाइनेंस कंपनी के एजेंट से 80 हजार की लूट, वारदात के 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार

Jamshedpur (Jharkhand) : पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र में भारत फाइनेंस कंपनी के एजेंट से 80 हजार रुपये की लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घटना के महज 24 घंटे के भीतर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो (Dhalbhumgarh Robbery) आरोपियों सेनापति बेरा और नौशाद अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से लूटे गए 80 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन, टैबलेट और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पुलिस के मुताबिक, 17 नवंबर 2026 को धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के गोगलो जाने वाले रास्ते में दो अपराधियों ने भारत फाइनेंस कंपनी के एजेंट को निशाना बनाया था। मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने एजेंट को रोककर उससे 80 हजार रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और एक टैबलेट लूट लिया था। घटना के (Dhalbhumgarh Robbery) बाद पीड़ित की शिकायत पर धालभूमगढ़ थाना में कांड संख्या 33/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने बीएनएस की धारा 309(3)/3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में विशेष जांच टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल पर इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उसके मालिक का पता लगाया। बाइक नौशाद अंसारी (39), निवासी पोखरिया, थाना बोड़ाम के नाम पर पंजीकृत मिली।

इसके बाद पुलिस ने संबंधित मोबाइल नंबर की तकनीकी जांच शुरू की। जांच में मोबाइल की लोकेशन घटना के समय घटनास्थल के आसपास मिली। तकनीकी शाखा की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही।

18 नवंबर की शाम धालभूमगढ़ पुलिस ने श्यामसुंदरपुर और बहरागोड़ा थाना की पुलिस के सहयोग से छापेमारी की। इस दौरान श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र के केरुकोचा के पास से सेनापति बेरा और नौशाद अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों आरोपियों ने लूटकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर लूटे गए 80 हजार रुपये, मोबाइल और टैबलेट बरामद किए गए। घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई।

इसे भी पढ़ें :Adityapur Murder : निखिल डे हत्याकांड के विरोध में सड़क पर उतरे परिजन, आदित्यपुर चौक पर प्रदर्शन; पुलिस पर मारपीट का आरोप

पुलिस की तत्परता से लूट की इस वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा हो गया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

You may also like
Adityapur Murder : आदित्यपुर में दोस्ती बनी दुश्मनी की वजह, निखिल डे की हत्या में दो गिरफ्तार; वारदात का बनाया था वीडियो
Jamshedpur DD Bar Murder Case
DD Bar Murder Case: डीडी बार हत्याकांड में भाजपा नेता नीरज सिंह को झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
Jamshedpur Bike Theft : बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 10 स्प्लेंडर बरामद; छह पकड़े गए, पांच किशोर शामिल
Adityapur Murder : आदित्यपुर में शराब पीने के दौरान भिड़े तीन लोग, बोतल से हमले में एक की मौत, दो गिरफ्तार