Home > Crime > Adityapur Murder : आदित्यपुर में दोस्ती बनी दुश्मनी की वजह, निखिल डे की हत्या में दो गिरफ्तार; वारदात का बनाया था वीडियो

Adityapur Murder : आदित्यपुर में दोस्ती बनी दुश्मनी की वजह, निखिल डे की हत्या में दो गिरफ्तार; वारदात का बनाया था वीडियो

कल्पनापुरी श्मशान घाट मैदान में दिया गया था वारदात को अंजाम, पुरानी रंजिश में हत्या की साजिश रचने का पुलिस का दावा

Seraikela : आदित्यपुर के कल्पनापुरी श्मशान घाट मैदान में 20 वर्षीय निखिल डे की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में पुरानी दोस्ती के बाद पैदा हुई दुश्मनी को हत्या की वजह बताया जा रहा है। इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के दौरान वीडियो भी बनाया गया था। हालांकि, हत्याकांड का मुख्य आरोपी करण सुरेन उर्फ डेले अब तक फरार है।

घटना 17 नवंबर की दोपहर करीब 2:30 बजे की है। आदित्यपुर थाना पुलिस को कल्पनापुरी श्मशान घाट मैदान में एक युवक की हत्या की सूचना मिली थी। थाना प्रभारी अंजनी कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। छापेमारी के दौरान दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। मृतक की पहचान सोमनाथ डे के पुत्र निखिल डे (20) के रूप में हुई।

दो आरोपियों ने पूछताछ में कबूली संलिप्तता

पुलिस ने इस मामले में गणेश मुर्मू उर्फ डेबो (20), निवासी हरिओम नगर इंद्रा बस्ती और अजीत सुरेन उर्फ गुडरू (19), निवासी नुवागोड़ा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में दोनों ने हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुरानी रंजिश में हत्या की साजिश

जांच में पुलिस को पता चला है कि निखिल डे और करण सुरेन उर्फ डेले पहले दोस्त हुआ करते थे। बाद में किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया और रिश्तों में कड़वाहट आ गई। इसी दुश्मनी के चलते हत्या की साजिश रचे जाने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार, वारदात का वीडियो भी बनाया गया था।

मुख्य आरोपी की तलाश में छापेमारी

निखिल के पिता के लिखित आवेदन पर आदित्यपुर थाना में कांड संख्या 331/2026 दर्ज किया गया है। मामले में बीएनएस की धारा 103(1)/3(5) लगाई गई है। प्राथमिकी में करण सुरेन उर्फ डेले को नामजद किया गया है।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर मोबाइल फोन और खून से सने कपड़ों समेत अन्य साक्ष्य जब्त किए हैं। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

Read also – Jamshedpur Book Fair 2026 : 20 नवंबर से शुरू होगा पुस्तक मेला, 70 स्टॉलों पर मिलेंगी देशभर की किताबें

You may also like
Dhalbhumgarh Robbery : धालभूमगढ़ में फाइनेंस कंपनी के एजेंट से 80 हजार की लूट, वारदात के 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार
Adityapur Murder : निखिल डे हत्याकांड के विरोध में सड़क पर उतरे परिजन, आदित्यपुर चौक पर प्रदर्शन; पुलिस पर मारपीट का आरोप
Jamshedpur DD Bar Murder Case
DD Bar Murder Case: डीडी बार हत्याकांड में भाजपा नेता नीरज सिंह को झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
Adityapur Murder : आदित्यपुर में शराब पीने के दौरान भिड़े तीन लोग, बोतल से हमले में एक की मौत, दो गिरफ्तार