Home > Jamshedpur > यूनिफॉर्म सिविल कोड के खिलाफ 21 जुलाई को मानगो के गांधी मैदान में होगी जनाक्रोश सभा, साकची के एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी

यूनिफॉर्म सिविल कोड के खिलाफ 21 जुलाई को मानगो के गांधी मैदान में होगी जनाक्रोश सभा, साकची के एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी

जमशेदपुर : ऑल इंडिया माइनॉरिटी सोशल वेलफेयर फ्रंट के अध्यक्ष केंद्रीय महासचिव बाबर खान और प्रदेश प्रवक्ता सरफराज हुसैन ने गुरुवार को साकची के एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों नेताओं ने बताया कि यूनिफॉर्म सिविल कोड के विरोध में 21 जुलाई को मानगो के गांधी मैदान में एक सभा का आयोजन किया जाएगा। इस सभा में लोगों को यूनिफॉर्म सिविल कोड की जानकारी दी जाएगी। फ्रंट के प्रदेश प्रवक्ता सरफराज हुसैन ने कहा कि इस्लाम धर्म कुरान और शरीयत पर आधारित है। यही इस्लाम की पहचान है। इसमें हस्तक्षेप कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुरान और शरीयत में कोई परिवर्तन नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड का मुसलमान विरोध करते हैं और जरूरत पड़ी तो सड़क पर उतरकर आंदोलन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 21 जुलाई को मानगो के गांधी मैदान में जन आक्रोश सभा शाम 5:00 बजे से रात 9:00 बजे तक चलेगी। इस दौरान फ्रंट के 135 लोग सभा की निगरानी करेंगे। ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर कोई शरारती तत्व सभा में आता है तो उसके साथ किसी तरह की जोर-जबर्दस्ती ना करें। उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दें।

इसे भी पढ़ें – टेल्को थाना क्षेत्र के देवनगर की रहने वाली युवती ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, पुलिस कर रही जांच

You may also like
Jamshedpur Crime : साकची की महिला देबिका दास से 30 लाख रुपए ठग कर पति पर हो गया फरार +VDO
Jamshedpur Good Friday : बिष्टुपुर व गोलमुरी चर्च में हुई प्रार्थना +VDO
Buldozer Action : आदिवासियों ने उलीडीह व बिरसानगर से हटाया अतिक्रमण, बिरसानगर में गरजा बुल्डोजर+ VDO
Ranchi Wine Smuggling : रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया शराब तस्कर
Ranchi Wine Smuggling: रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने अवैध शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

7 Responses

  1. Pingback : मणिपुर की घटना के विरोध में कांग्रेसियों ने कदमा में केंद्र सरकार का फूंका पुतला, मणिपुर सरकार को

  2. Pingback : मोहर्रम की हुई शुरुआत, सज गई शहनशीनें, मजलिस मातम का सिलसिला शुरू – News Bee

  3. Pingback : झामुमो नेताओं ने मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई घटना के विरोध में साकची गोल चक्कर पर फूंका केंद्र

  4. Pingback : मणिपुर में आदिवासी युवतियों से सामुहिक बलात्कार के बाद आज आया भूकंप, उखरुल रहा केंद्र – News Bee

  5. Pingback : BJP के OBC मोर्चा के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में जुगसलाई में यातायात डीएसपी को सौंप

  6. Pingback : छेड़खानी करने के आरोपियों को पुलिस ने नहीं गिरफ्तार किया तो किशोरी ने फांसी लगाकर दे दी जान, लोगो

  7. Pingback : मानगो थाना पुलिस ने कुमरूम बस्ती में छापामारी कर ब्राउन शुगर बेचने वाले दंपति को किया गिरफ्तार, भ

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!