Home > Jamshedpur > मोहर्रम की हुई शुरुआत, सज गई शहनशीनें, मजलिस मातम का सिलसिला शुरू

मोहर्रम की हुई शुरुआत, सज गई शहनशीनें, मजलिस मातम का सिलसिला शुरू

जमशेदपुर : मोहर्रम की एक तारीख को गुरुवार को जमशेदपुर में मजलिस व मातम का सिलसिला शुरू हो गया है। आजाद नगर के जाकिर नगर स्थित इमामबारगाह हजरत अबू तालिब अलैहिस्सलाम में सुबह 10:30 बजे एक मजलिस का आयोजन किया गया। इस मजलिस को मस्जिद ए जफरिया के पेश इमाम मौलाना जकी हैदर ने खिताब किया। इस मजलिस में उन्होंने अहलेबैत अलैहिस्सलाम के बारे में जानकारी दी गई। मौलाना ने मजलिस को खिताब करते हुए बताया कि इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के अजादारों का काफी मर्तबा है। उन्होंने कहा कि इमाम पर रोने का बहुत सवाब है। गुरुवार की रात को साकची में हुसैनी मिशन में भी मजलिस का आयोजन किया गया। मजलिस के बाद नौहाखानी और सीनाजनी भी हुई।
इसे भी पढ़ें – यूनिफॉर्म सिविल कोड के खिलाफ 21 जुलाई को मानगो के गांधी मैदान में होगी जनाक्रोश सभा, साकची के एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply