Home > Crime > छेड़खानी करने के आरोपियों को पुलिस ने नहीं गिरफ्तार किया तो किशोरी ने फांसी लगाकर दे दी जान, लोगों ने सड़क की जाम

छेड़खानी करने के आरोपियों को पुलिस ने नहीं गिरफ्तार किया तो किशोरी ने फांसी लगाकर दे दी जान, लोगों ने सड़क की जाम

जमशेदपुर : छेड़खानी करने के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया तो सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के स्लैग रोड हरिजन बस्ती की रहने वाली किशोरी ने फांसी लगा ली है। फांसी लगने की घटना से आक्रोशित लोगों ने स्लैग रोड जाम कर दी थी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने पुलिस को बताया कि पड़ोस के कुछ लोग किशोरी को प्रताड़ित करते थे। सुबह भी उसके दरवाजे पर आकर गाली-गलौज की गई थी। दरवाजा भी पीटा था। इसी के बाद किशोरी ने फांसी लगाई है। इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है। परिजनों का आरोप है कि किशोरी की मां को 3 दिन पहले सीतारामडेरा थाना पुलिस ने गांजा बेचने के आरोप में जेल भेजा था। परिवार वालों का आरोप है कि किशोरी की मां गांजा नहीं बोचती थी। उसके विपक्षियों के कहने पर ही पुलिस ने उसके पास से गांजा की बरामदगी दिखा कर उसे जेल भेजा। घटना की जानकारी मिलने पर डीएसपी भी मौके पर पहुंचे। डीएसपी ने आश्वासन दिया है कि सभी मामलों की जांच होगी। छेड़खानी और प्रताड़ना करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।
इसे भी पढ़ें – यूनिफॉर्म सिविल कोड के खिलाफ 21 जुलाई को मानगो के गांधी मैदान में होगी जनाक्रोश सभा, साकची के एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply