Home > Jamshedpur > झामुमो नेताओं ने मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई घटना के विरोध में साकची गोल चक्कर पर फूंका केंद्र सरकार का पुतला

झामुमो नेताओं ने मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई घटना के विरोध में साकची गोल चक्कर पर फूंका केंद्र सरकार का पुतला

जमशेदपुर : झामुमो नेताओं ने मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई घटना के विरोध में साकची गोल चक्कर पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद केंद्र सरकार का पुतला फूंका गया। झामुमो नेता प्रमोद लाल ने कहा कि मणिपुर में डबल इंजन की सरकार है और डबल इंजन की सरकार की करतूत सबके सामने आ चुकी है। केंद्र सरकार महिला सशक्तिकरण की बात करती है और मणिपुर में महिलाओं के साथ गलत हुआ है। उन्हें निर्वस्त्र कर घुमाया गया। यह इंसानियत को शर्मसार करने वाला है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को इस मामले में कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए और मणिपुर सरकार को बर्खास्त करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें – यूनिफॉर्म सिविल कोड के खिलाफ 21 जुलाई को मानगो के गांधी मैदान में होगी जनाक्रोश सभा, साकची के एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply