Home > Jamshedpur > Jamshedpur: जमशेदपुर से दौड़ लगाते हुए अयोध्या के राम मंदिर तक पहुंचेंगे जमशेदपुर के युवक

Jamshedpur: जमशेदपुर से दौड़ लगाते हुए अयोध्या के राम मंदिर तक पहुंचेंगे जमशेदपुर के युवक

जमशेदपुर: जमशेदपुर के तीन युवक सन्नी तिवारी, विशाल कुमार तिवारी और अमन कुमार सिंह दौड़ते हुए अयोध्या जा रहे हैं। तीनों युवक साकची के बसंत टॉकीज के पास से सोमवार की सुबह अयोध्या के लिए दौड़ते हुए रवाना हुए। यह युवक प्रतिदिन 50 किलोमीटर की दौड़ लगाएंगे। जहां 50 किलोमीटर पूरा होगा, वहां उनके ठहरने का इंतजाम किया गया है।

वहां उनके खाने पीने का भी प्रबंध है। इनके साथ एक विशेष वाहन भी चल रहा है। इस पर इनका सारा सामान, मेडिकल किट आदि है। सोमवार को सुबह साकची के बसंत टॉकीज के नजदीक स्थित मंदिर में इन्होंने पूजा अर्चना की और वहां इनका स्वागत समारोह हुआ। इसके बाद तीनों युवक अयोध्या के लिए रवाना हुए। सन्नी तिवारी ने बताया कि युवक आजकल नशे की तरफ आ रहे हैं। नशा कर रहे हैं। इस दौड़ के जरिए उन्हें संदेश दिया जाएगा कि वह नशे से दूर रहें और अपने शारीरिक फिटनेस का ख्याल रखें। विशाल कुमार तिवारी ने बताया कि उन्होंने मन्नत मानी थी कि जब मर्यादा पुरुषोत्तम राम का मंदिर बनेगा तो वह जमशेदपुर से अयोध्या तक दौड़ते हुए जाएंगे। इसी मन्नत को पूरा करने के लिए वह यह दौड़ लगा रहे हैं।

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका
बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीबी रोड दो घंटे जाम, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप

Leave a Reply