Home > Education > एक्सएलआरआई जमशेदपुर और एस्टर डीएम हेल्थकेयर दुबई के बीच एमओयू, तकनीक और लोगों के तालमेल से बढ़ेगा बिजनेस ग्रोथ

एक्सएलआरआई जमशेदपुर और एस्टर डीएम हेल्थकेयर दुबई के बीच एमओयू, तकनीक और लोगों के तालमेल से बढ़ेगा बिजनेस ग्रोथ

जमशेदपुर (झारखंड): जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (Jamshedpur XLRI) जमशेदपुर और दुबई की प्रतिष्ठित स्वास्थ्य संस्था Aster DM Healthcare के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस एमओयू का उद्देश्य शिक्षा और उद्योग के बीच ज्ञान, नवाचार और नेतृत्व विकास का पुल बनाना है।

समझौते पर एक्सएलआरआई (Jamshedpur XLRI) की ओर से संस्थान के निदेशक डॉ. (फा.) सेबेस्टियन जॉर्ज, एस.जे., और एस्टर डीएम हेल्थकेयर की ओर से ग्रुप चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर जैकब ने हस्ताक्षर किए। इस मौके पर प्रो. सुनील सरंगी, प्रो. गिरिधर रामचंद्रन, रजनी रंजन और आशीष पाल भी उपस्थित थे।

लीडरशिप टॉक : “Catalyst of Business Growth – The New Dimensions of Technology and People”

कार्यक्रम के तहत आयोजित लीडरशिप टॉक में मुख्य वक्ता के रूप में एस्टर डीएम हेल्थकेयर, दुबई के ग्रुप सीएचआरओ जैकब ने कहा —

> “व्यवसाय केवल नीतियों से नहीं, बल्कि लोगों के जुनून और तकनीक के सही उपयोग से आगे बढ़ते हैं।”

उन्होंने कहा कि आज की दुनिया में Technology और People की साझेदारी ही Business Success की असली कुंजी है। किसी भी संगठन की सबसे बड़ी पूंजी उसके लोग होते हैं, और जब इन्हें तकनीक का साथ मिलता है तो संगठन नई ऊंचाइयां छूता है।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर के पटमदा में सड़क दुर्घटना में टाटा स्टील के ठेका मजदूर अजीत प्रमाणिक की मौत, दीपावली की रात छाया मातम

साझेदारी से खुलेगा उद्योग-शिक्षा सहयोग का नया अध्याय

एक्सएलआरआई के डायरेक्टर डॉ. सेबेस्टियन जॉर्ज ने कहा कि यह साझेदारी शिक्षा जगत और उद्योग के बीच अभिनव ज्ञान-साझा का एक सशक्त माध्यम बनेगी। उन्होंने कहा कि एक्सएलआरआई हमेशा से अपने विद्यार्थियों को रियल इंडस्ट्री एक्सपीरियंस से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध रहा है, और यह एमओयू उस दिशा में एक ठोस कदम है।

कॉरपोरेट रिलेशंस एवं प्लेसमेंट संयोजक प्रो. कनकराज अय्यालुस्वामी ने कहा कि इस सहयोग से छात्रों को लीडरशिप डेवलपमेंट और इंडस्ट्री इंटरफेस के अवसर मिलेंगे।

एस्टर डीएम हेल्थकेयर टीम की मौजूदगी

कार्यक्रम में एस्टर की ओर से शाहेद अब्दुल रहमान (हेड–एचआर कॉरपोरेट एवं डिजिटल हेल्थ), मनीष सिंह (एजीएम–परफॉर्मेंस एंड रिवॉर्ड्स) और फेबिना अब्दुल रहमान (डिप्टी मैनेजर–टैलेंट एक्विजिशन एंड एचआर) भी उपस्थित रहे। एस्टर टीम ने कहा कि कंपनी भविष्य के मैनेजरों कोइंडस्ट्री की वास्तविक चुनौतियों और अवसरों से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

Jamshedpur XLRI  के छात्रों के साथ इंटरैक्टिव सत्र

कार्यक्रम के अंत में एस्टर की नेतृत्व टीम और एक्सएलआरआई के पीजीडीएम (जनरल मैनेजमेंट) छात्रों के बीच एक इंटरैक्टिव सत्र हुआ। इसमें चर्चा की गई कि कैसे Technology और Human Resources का संतुलन Sustainable Growth और Leadership Excellence की दिशा तय कर सकता है।

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका

Leave a Reply