Home > Crime > सोनारी के गोला बस्ती में स्क्रैप टाल में भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर खाक +VDO

सोनारी के गोला बस्ती में स्क्रैप टाल में भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर खाक +VDO

Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित गोला बस्ती में सोमवार देर रात एक स्क्रैप टाल (Jamshedpur scrap yard Fire) में अचानक लगी भीषण आग से हड़कंप मच गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग ( Jamshedpur fire brigade) की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, इस हादसे में करीब पांच लाख रुपये ( Sonari property loss) की संपत्ति जलकर राख हो गई।

इसे भी पढ़ें – दीपावली पर बागबेड़ा कॉलोनी को मिला RO Plant का तोहफा, शुद्ध पेयजल से मिलेगी राहत

स्थानीय लोगों का कहना है कि पटाखे की चिंगारी से आग लगी हो सकती है। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि आसपास के घर भी इसकी चपेट में आने लगे थे। हालांकि, फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।

घटना की सूचना मिलते ही पश्चिम विधानसभा के विधायक सरयू राय ( Jamshedpur East MLA Saryu Rai) और उनके प्रतिनिधि नीरज सिंह ( Jamshedpur BJP Neeraj Singh) मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों का जायजा लिया। विधायक ने टाल मालिक सुरेंद्र गुप्ता को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अगर दमकल की टीमें देर से पहुंचतीं, तो आग पास की घनी बस्ती में फैल सकती थी और जनहानि की संभावना बढ़ जाती।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur Crime : जमशेदपुर के कारोबारी नवल सोंथालिया से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश

Leave a Reply