Home > Crime > Jamshedpur: बिरसानगर में एक ही रात दो घरों में हुई चोरी, टीवी व नकदी समेत लगभग 50 हजार रुपए का सामान उठा ले गए चोर

Jamshedpur: बिरसानगर में एक ही रात दो घरों में हुई चोरी, टीवी व नकदी समेत लगभग 50 हजार रुपए का सामान उठा ले गए चोर

जमशेदपुर: बिरसानगर थाना क्षेत्र के बिरसानगर जोन नंबर दो में मधु शर्मा के मकान में किराए पर रहने वाले मुन्ना दास और राजा शाह के घर में चोरी हुई है। राजा शाह के घर से कर एक एलइडी टीवी और ₹6000 नकद उठा ले गए। राजा शाह टाटा स्टील में लेबर का काम करते हैं। वह सब्जी भी बेचते हैं।

शुक्रवार की रात वह ड्यूटी पर थे। तभी ताला तोड़कर चोर उनके घर में घुसे। मुन्ना दास टाटा मोटर्स में अस्थाई कर्मचारी हैं। उनके घर से भी एक टीवी और1 हजार रुपए नकद की चोरी कर ली गई है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। राजा दास ने बताया कि अभी तक पुलिस मामले की जांच करने नहीं पहुंची थी।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply