Home > Jamshedpur > कदमा के बायोडायवर्सिटी पार्क में पिंजरे में रखी गई मुर्गी, तेंदुए की तलाश में जमशेदपुर पहुंचे वन विभाग के विशेषज्ञ

कदमा के बायोडायवर्सिटी पार्क में पिंजरे में रखी गई मुर्गी, तेंदुए की तलाश में जमशेदपुर पहुंचे वन विभाग के विशेषज्ञ

जमशेदपुर: कदमा के बायोडायवर्सिटी पार्क में पिंजरा पहुंच गया है। यह पिंजरा पलामू टाइगर रिजर्व से आया है। वन विभाग के दो विशेषज्ञ भी जमशेदपुर आए हैं। इनमें पलामू टाइगर रिजर्व के वेटरनरी डॉक्टर सुनील कुमार और वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट आफ इंडिया से शहजादा इकबाल हैं। वन विभाग ने तेंदुए की तलाश के लिए कदमा के बायोडायवर्सिटी पार्क में पिंजरे के अंदर मुर्गी रखी है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अगर तेंदुआ यहां होगा तो मुर्गी की महक से पिंजरे तक जरूर आएगा।

इसके अलावा, बायोडायवर्सिटी पार्क और आसपास के दो पार्कों में तेंदुए की तलाश में यंत्र भी लगाए गए हैं। अगर तेंदुआ कहीं विचरण करेगा तो इसका पता वन विभाग के अधिकारियों को चल जाएगा। यही नहीं बायोडायवर्सिटी पार्क में सात जगह चिन्हित की गई हैं। जहां अगर रात में तेंदुआ विचरण करता है तो उसके पद चिन्ह मिलेंगे। नजदीक के दो अन्य पार्क में भी यही व्यवस्था की गई है। डीएफओ ममता प्रियदर्शी ने बताया कि इन पद चिन्हों की वजह से रविवार की सुबह यह पता चल जाएगा कि कदमा में तेंदुआ है या नहीं। इसके बाद कदमा को तेंदुआ मुक्त क्षेत्र घोषित कर दिया जाएगा।

You may also like
Ranchi News : झारखंड की जेलों में रिक्त पदों पर नियुक्ति का मामला: हाई कोर्ट ने गृह सचिव को 7 दिसंबर तक आदेश पालन का दिया निर्देश
Tatanagar Jaipur Expressटाटानगर से जयपुर के खातिपुरा तक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू, खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा
Jamshedpur Telco Rape Case : जमशेदपुर के टेल्को में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, महाराष्ट्र के छह लोगों पर FIR
Jamshedpur Bike Stunt Accidentजमशेदपुर के मौत के कुएं में बाइक स्टंट के दौरान लगी आग, युवती झुलसी; मेले में मची अफरा-तफरी

Leave a Reply