Ranchi (Jharkhand): ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (AISMJWA) के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया ने अपनी टीम के साथ नववर्ष के अवसर पर (Ranchi News) रांची में डीआईजी (होमगार्ड) मो. अर्शी से औपचारिक मुलाकात की। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें पत्रकारिता, समाज और प्रशासन के आपसी सहयोग पर सकारात्मक (Ranchi News) चर्चा हुई।
बातचीत के दौरान डीआईजी मो. अर्शी ने सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक रहते हुए कोरोना काल में आयोजित उस सम्मान समारोह को याद किया, जिसमें पुलिस, प्रेस और पब्लिक के समन्वय से कोरोना वारियर्स को सम्मानित किया गया था। उन्होंने कहा कि AISMJWA और सरायकेला-खरसावां पुलिस के संयुक्त प्रयास से आयोजित वह कार्यक्रम उनके लिए हमेशा अविस्मरणीय रहेगा।
मौके पर राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया ने डीआईजी मो. अर्शी को एक बार फिर जमशेदपुर आने का आमंत्रण दिया और कहा कि भविष्य में इसी तरह का एक और सामाजिक कार्यक्रम शीघ्र आयोजित किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें – टेल्को हत्याकांड का खुलासा, मोबाइल चोरी के बाद दोस्तों ने ही रची थी सोहेल की हत्या की साजिश
उल्लेखनीय है कि डीआईजी मो. अर्शी न केवल एक चर्चित और मीडिया फ्रेंडली पुलिस पदाधिकारी हैं, बल्कि एक बेहतरीन गायक भी हैं। झारखंड के विभिन्न जिलों में पदस्थापन के दौरान उन्होंने कई अवसरों पर अपनी गायकी से लोगों का दिल जीता है। हाल ही में उन्हें सिमडेगा के एसपी पद से पदोन्नत कर डीआईजी (होमगार्ड) बनाया गया है।
इस अवसर पर AISMJWA की ओर से प्रदेश प्रवक्ता मोहम्मद सईद, जमशेदपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद सिंह, पश्चिमी सिंहभूम के पूर्व जिला महासचिव सुजीत साहू तथा सोमनाथ बैठा उपस्थित रहे।




