Home > Jamshedpur > Jamshedpur: साकची स्थित डीसी ऑफिस में जनता को वोटिंग प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए बनाया गया ईवीएम व वीवीपैट डेमोंसट्रेशन सेंटर+ वीडियो

Jamshedpur: साकची स्थित डीसी ऑफिस में जनता को वोटिंग प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए बनाया गया ईवीएम व वीवीपैट डेमोंसट्रेशन सेंटर+ वीडियो

जमशेदपुर : जिला प्रशासन ने निर्वाचन आयोग के निर्देश पर साकची स्थित डीसी ऑफिस परिसर में एक ईवीएम व वीवीपैट डेमोंसट्रेशन केंद्र बनाया है। इस केंद्र में ईवीएम एवं वीवीपैट रखी गई हैं। शुक्रवार को इस केंद्र का उद्घाटन डीडीसी मनीष सिन्हा और एसएसपी किशोर कौशल ने किया। डीडीसी ने बताया कि इस केंद्र पर आकर लोग वोटिंग प्रक्रिया समझ सकते हैं और देख सकते हैं कि किस तरह वोट दिया जाता है। डीडीसी ने बताया कि यहां आ कर लोग सैंपल वोट दे सकते हैं। इसके लिए ईवीएम मशीन में डमी बैलेट पेपर लगाया गया है। डीडीसी ने बताया कि इसके अलावा, जिले में 6 ईवीएम वीवीपैट डेमोंसट्रेशन वैन भी चलाई गई हैं। जो ग्रामीण इलाकों में जाकर लोगों को वोटिंग प्रक्रिया की जानकारी दे रही हैं।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश

Leave a Reply