Home > Jamshedpur > Jamshedpur : झारखंड युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बने बबन राय को एक कार्यक्रम में दी गई बधाई, बंटी मिठाई

Jamshedpur : झारखंड युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बने बबन राय को एक कार्यक्रम में दी गई बधाई, बंटी मिठाई

जमशेदपुर : झामुमो के युवा नेता बबन राय झारखंड युवा मोर्चा के पूर्वी सिंहभूम के फिर जिला अध्यक्ष बनाए गए हैं। जिला अध्यक्ष बनने पर शुक्रवार को सुंदरी स्थित झारखंड युवा मोर्चा के कार्यालय में एक कार्यक्रम में झामुमो के युवा नेता विजय मछुआ ने उन्हें बधाई दी। उनके दूसरी बार जिला अध्यक्ष बनने पर मिठाई बांटी। इस मौके पर झामुमो के युवा नेता समाजसेवी विजय मछुआ ने कहा कि बबन राय के नेतृत्व में पार्टी का संगठन पहले से और अधिक मजबूत होगा और पार्टी लोकसभा के साथ ही विधानसभा चुनाव भी जीतेगी। इस कार्यक्रम में झामुमो जमशेदपुर प्रखंड के संगठन सचिव जेना सिंकू, सन हांसदा आदि भी मौजूद रहे।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply