Jamshedpur (Jharkhand ) : टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) ने मरीज सहायता सेवाओं को और मजबूत करते हुए ‘टीएमएच साथी’ नाम से एक समर्पित 24×7 हेल्पलाइन सेवा की शुरुआत (Jamshedpur TMH) की है। इस नई सुविधा का संचालन पेशेवर कॉल सेंटर सेवा प्रदाता मेसर्स डिजिटाइड के सहयोग से किया जा रहा है।
इस सेवा की आधिकारिक घोषणा एक मीडिया संवाद कार्यक्रम (Jamshedpur TMH) के दौरान की गई, जिसमें टाटा स्टील मेडिकल सर्विसेज की जनरल मैनेजर डॉ. विनीता सिंह उपस्थित रहीं।
पहले टीएमएच में ओपीडी अपॉइंटमेंट के लिए सीमित समय वाली टेलीफोनिक डेस्क सेवा उपलब्ध थी, लेकिन अब ‘टीएमएच साथी’ के माध्यम से इसे एकीकृत और आधुनिक डिजिटल सपोर्ट सिस्टम में बदल दिया गया है।
यह हेल्पलाइन 033 6902 2333 पर 24 घंटे उपलब्ध रहेगी और टीएमएच क्लीनिक, टीएमएच टिनप्लेट और आरोग्य भवन हेल्थ चेक-अप सेंटर से जुड़ी सभी सेवाओं के लिए सहायता प्रदान करेगी। इसमें ओपीडी अपॉइंटमेंट बुकिंग, रीशेड्यूलिंग, मरीज फीडबैक, शिकायत निवारण और अन्य जरूरी सेवाएं शामिल होंगी।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार इस पहल का उद्देश्य तेज प्रतिक्रिया समय, बेहतर समन्वय और मरीजों के अनुभव को अधिक सहज और प्रभावी बनाना है। अधिकारियों ने इसे सेवा गुणवत्ता और तकनीक-सक्षम स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
इसे भी पढ़ें – बिष्टुपुर के नेपाली होटल में भीषण आग, सिलेंडर ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी, दमकलकर्मी झुलसा
इस नई पहल के साथ टीएमएच ने झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, भरोसेमंद और मरीज-केंद्रित बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है।




