Home > Crime > सीतारामडेरा में टिमकेन गोलचक्कर पर दर्दनाक हादसा : ट्रेलर के बेरहम ड्राइवर ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी गंभीर+VDO

सीतारामडेरा में टिमकेन गोलचक्कर पर दर्दनाक हादसा : ट्रेलर के बेरहम ड्राइवर ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी गंभीर+VDO

Jamshedpur : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के टिमकेन गोलचक्कर (मानगो बस स्टैंड गोलचक्कर) के पास शनिवार की शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रेलर (चेचिस) ने पीछे से बाइक सवार दंपति को जोरदार टक्कर (Jamshedpur Accident) मार दी। हादसा इतना भयावह था कि बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना (Jamshedpur Accident) सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत टिमकेन के पास शाम करीब चार बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अनियंत्रित ट्रेलर भुइयांडीह की ओर जा रहा था, इसी दौरान उसने बाइक सवार दंपति को रौंद दिया। टक्कर के बाद बाइक ट्रेलर में फंस गई और चालक उसे दूर तक घसीटता चला गया। आरोपी ड्राइवर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया है।

मृतक मानगो के डिमना रोड स्थित विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी लाल कुमार है। जबकि उनकी पत्नी नीलम शर्मा (32) गंभीर रूप से घायल हैं। घायल महिला को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक एक इंश्योरेंस कंपनी में कार्यरत थे और उनके दो छोटे बच्चे हैं।

हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। लोगों का कहना था कि घटनास्थल के पास यातायात थाना होने के बावजूद भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर कोई नियंत्रण नहीं है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला, दोनों वाहनों को जब्त किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फरार ट्रेलर चालक की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।

यह हादसा एक बार फिर जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में सड़क सुरक्षा और यातायात नियंत्रण की गंभीर स्थिति को उजागर करता है।

इसे भी पढ़ें – टेल्को वर्कर्स यूनियन-98 पर औद्योगिक अशांति के आरोप, ‘ क्षत्रिय समाज’ के नाम पर विवाद गहराया

गौरतलब है कि टिमकेन गोलचक्कर के पास यातायात पुलिस ट्रक और ट्रेलर ड्राइवर को फुल सपोर्ट करते हैं। मानगो और साकची की तरफ से आने वाले वाहनों को देर तक रोक कर ट्रक व ट्रेलर को निकाला जाता है। इससे इन चालकों के हौसले बुलंद रहते हैं। यही नहीं, यहां गोलचक्कर के चारों तरफ बसों को भी रोड पर खड़ा कर दिया जाता है। मगर, यातायात पुलिस इनके चालकों पर कोई कार्रवाई नहीं करती। जिला प्रशासन भी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply