Home > Crime > बागबेड़ा के रिवर व्यू कॉलोनी में ससुराल के लोगों ने एक युवक को मारपीट कर छत से फेंका, जांच में जुटी पुलिस

बागबेड़ा के रिवर व्यू कॉलोनी में ससुराल के लोगों ने एक युवक को मारपीट कर छत से फेंका, जांच में जुटी पुलिस

जमशेदपुर: बागबेड़ा थाना क्षेत्र के रिवर व्यू कॉलोनी के रहने वाले बंटी शर्मा को सोमवार को ससुराल के लोगों ने मारपीट कर तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। इस घटना में बंटी शर्मा गंभीर रूप से घायल हुआ है। बंटी को इलाज के लिए पुलिस ने सदर अस्पताल भिजवाया। यहां उसका इलाज चल रहा है। बंटी के भाई ने बताया कि बंटी की शादी सोनारी की रहने वाली रितु शर्मा से हुई है। दोनों के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा है।

रितु अपने मायके में सोनारी में रह रही है। बताते हैं कि बंटी ने रितु को किसी के साथ देख लिया। इसके बाद, उसका मोबाइल छीन कर उससे झगड़ा किया और अपने घर बागबेड़ा के रिवर व्यू कॉलोनी आ गया। लेकिन, ससुराल वाले पीछे-पीछे बागबेड़ा पहुंच गए और यहां बंटी के साथ मारपीट की। उसे तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। बंटी के भाई ने बताया कि बंटी और उनकी पत्नी के बीच कई महीने से विवाद चल रहा था। दोनों के बीच कई बार सुलह भी कराई गई। इसके बावजूद, उसकी पत्नी किसी अन्य युवक के साथ घूम रही थी। इसी से आक्रोशित होकर बंटी ने अपनी पत्नी का मोबाइल छीन लिया और इसी को लेकर झगड़ा हुआ। तभी बंटी के ससुराल वाले बागबेड़ा पहुंचे। बंटी के ससुराल वाले पहले से बंटी को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। ऐसा बंटी के भाई का आरोप है। बताते हैं कि बंटी के ससुराल से 10 से 15 युवक हथियार से लैस होकर बागबेड़ा आए थे और मारपीट की थी। पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने से इंकार कर रही है।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply