Jamshedpur (Jharkhand) : साकची के गंडक रोड स्थित आवास पर गुरुवार को टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व कमेटी मेंबर एवं वर्तमान में न्यूवोको सीमेंट कंपनी के उपाध्यक्ष रहे स्वर्गीय सुनील कुमार शुक्ला के श्राद्ध कर्म के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परिवार, मित्रों, अधिवक्ताओं (Jamshedpur Advocate News) और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
स्वर्गीय शुक्ला के बड़े भाई एवं झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ला (Jamshedpur Advocate News) ने अतिथियों का स्वागत किया और उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय भी शामिल हुए और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Jamshedpur Advocate News वरिष्ठ अधिवक्ता के भाई के श्राद्ध कर्म में जुटे लोग
इस मौके पर झारखंड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता अमित चतुर्वेदी, रविंद्र कुमार, नीतू सिंह सहित बोकारो से आए अधिवक्ताओं ने भी अपनी श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा झारखंड राज्य के विभिन्न जिला बार संघों से आए अधिवक्ताओं की उपस्थिति रही। जमशेदपुर जिला बार संघ के वरिष्ठ अधिवक्ता त्रिलोकी नाथ ओझा और रमाशंकर पांडे समेत अधिवक्ता अक्षय कुमार झा, मिथिलेश सिंह, जन्मेजय सिंह, सीमा सिंह, पवन कुमार तिवारी और निलेश कुमार सहित अन्य करीबी लोगों ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में टाटा पावर का ईज़ी होम ऑटोमेशन लॉन्च, स्मार्ट तकनीक से सुरक्षित और ऊर्जा-कुशल होंगे घर
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय सुनील कुमार शुक्ला के सामाजिक योगदान और सौम्य व्यक्तित्व को याद करते हुए उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया।




