Home > Crime > जमशेदपुर सिदगोड़ा में दिनदहाड़े चोरी, बदमाशों ने घर से उड़ाया 1.15 लाख का सामान+VDO

जमशेदपुर सिदगोड़ा में दिनदहाड़े चोरी, बदमाशों ने घर से उड़ाया 1.15 लाख का सामान+VDO

जमशेदपुर (झारखंड) : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के जाहेर टोला में गुरुवार को दिनदहाड़े चार से पांच बदमाशों ने एक बंद घर को निशाना (Sidgora Theft) बनाया। घटना उस समय हुई जब घर के सदस्य साकची बाजार खरीदारी करने गए थे। दोपहर करीब 12 बजे जब घर के मालिक विनोद कुमार लौटे तो मुख्य दरवाजा टूटा मिला और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था।

विनोद कुमार ने बताया कि उनकी मां कैंसर पीड़ित हैं और 5 अक्टूबर को इलाज के लिए उन्हें शहर से बाहर ले जाने की तैयारी थी। इसी वजह से घर की अलमारी में 55 हजार रुपये नकद और लगभग 60 हजार रुपये के सोने-चांदी के गहने रखे हुए थे। बदमाश दरवाजा तोड़कर अलमारी से कुल 1.15 लाख रुपये की संपत्ति लेकर फरार हो गए।

घर में लगे CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि सुबह चार-पांच युवक घर के पास पहुंचे और मुख्य गेट को लात मारकर तोड़ा। इसके बाद वे दोनों कमरों के दरवाजे तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी से नकद व गहने निकालते हुए नजर आए। पुलिस मामले (Sidgora Theft) की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ा, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं को सतर्क रहने की अपील

घटना की सूचना मिलते ही सिदगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने फुटेज जब्त कर लिया है और फुटेज में दिख रहे बदमाशों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा।

इस वारदात ने इलाके के लोगों में भय और आक्रोश दोनों को जन्म दिया है। दिनदहाड़े हुई चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

You may also like
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
साकची क्वार्टर में चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार; दूसरे के पास से भी जेवर बरामद+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply