Jamshedpur : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के साथबोहनी बिराजगंज निवासी अंकुश पांडे (22) की बुधवार देर रात सड़क हादसे में मौत (Adityapur Accident) हो गई। जानकारी के अनुसार अंकुश कदमा बाजार में दुर्गा पूजा को लेकर अस्थायी दुकान लगाया था। दुकान बंद कर जब वह देर रात घर लौट रहा था, तभी आदित्यपुर टोल ब्रिज के पास अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर (Adityapur Accident) मार दी।
टक्कर लगते ही अंकुश अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल टीएमएच अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
गुरुवार को पुलिस की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया और परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजन और स्थानीय लोग पुलिस से घटना में शामिल वाहन और चालक की जल्द पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर सिदगोड़ा में दिनदहाड़े चोरी, बदमाशों ने घर से उड़ाया 1.15 लाख का सामान+VDO
पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर वाहन की पहचान की कोशिश की जा रही है। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।




