Home > Jamshedpur > Jamshedpur: लोकसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए पश्चिम बंगाल, ओडिशा व झारखंड के सीमावर्ती थानों का बनेगा व्हाट्सएप ग्रुप, कोल्हान कमिश्नर व डीआईजी ने 12 जिलों के अधिकारियों के साथ की बैठक

Jamshedpur: लोकसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए पश्चिम बंगाल, ओडिशा व झारखंड के सीमावर्ती थानों का बनेगा व्हाट्सएप ग्रुप, कोल्हान कमिश्नर व डीआईजी ने 12 जिलों के अधिकारियों के साथ की बैठक

जमशेदपुर: लोकसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए कोल्हान कमिश्नर हरि कुमार केशरी और कोल्हान डीआईजी चौथे मनोज रतन ने जमशेदपुर में डीसी ऑफिस के सभागार में शुक्रवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। इस मीटिंग में तय किया गया कि पश्चिम बंगाल झारखंड और ओडिशा के सीमावर्ती थानों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाए। इस बैठक में पश्चिम बंगाल के तीन जिला पुरुलिया, पश्चिम मेदिनीपुर और झाड़ग्राम, ओडिशा के तीन जिला सुंदरगढ़, मयूरभंज और क्योंझर के अलावा झारखंड के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रांची, खूंटी और सिमडेगा के डीसी व एसएसपी आदि अधिकारी शामिल थे। बैठक में लोकसभा चुनाव के दौरान कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर यह संयुक्त बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में तय किया गया कि चुनाव के दौरान अंतर राज्यीय एवं अंतर जिला सीमा पर सुरक्षा और निगरानी की रणनीति तैयार की जाए। अंतर राज्यीय और अंतर जिला चेक नाका से असामाजिक तत्वों का आना-जाना नहीं हो सके। अवैध सामग्रियों के परिवहन पर भी रोकथाम पर मंथन किया गया। ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड राज्य के सीमावर्ती थानों का एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया जाएगा। साथ ही वायरलेस के जरिए भी सूचना का आदान-प्रदान किया जाएगा। तय किया गया है कि ओडिशा के सुंदरगढ़, मयूरभंज, क्योंझर और पश्चिम बंगाल के पुरुलिया, पश्चिम मेदिनीपुर और झाड़ग्राम के अलावा पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम आदि जिलों के लोग अपराधियों से संबंधित सूचनाओं को भी एक दूसरे से साझा करेंगे। चेक पोस्ट पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। यह भी तय किया गया कि पश्चिम बंगाल और ओडिशा के सीमावर्ती जिलों के अपराधियों की सूची भी मुहैया कराई जाए। सीमावर्ती राज्यों में भी नियंत्रण कक्ष के जरिए झारखंड के सीमावर्ती जिलों से अधिकारी संपर्क में रहेंगे। कमिश्नर ने कहा कि सभी गतिविधियों की निगरानी डीसी और एसएसपी स्तर से हो। कहीं कोई कमी नहीं हो। कोल्हान के डीआईजी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था टाइट रहेगी। उन्होंने पुलिस से अपराधियों के खिलाफ दफा 107 की कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस मीटिंग में पश्चिमी सिंहभूम के डीसी कुलदीप चौधरी, पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी किशोर कौशल, पूर्वी सिंहभूम के डीसी मनीष कुमार, सरायकेला खरसावां के एसपी मनीष टोप्पो, पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर के सिटी एसपी मुकेश लुणायत, पूर्वी सिंहभूम के ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग के अलावा ओडिशा और पश्चिम बंगाल सीमा के डीसी, एसपी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply