Home > Crime > जमशेदपुर पहुंचे केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ, अपहृत कैरव गांधी के परिजनों से मिले, झारखंड की कानून-व्यवस्था पर जताई चिंता+VDO

जमशेदपुर पहुंचे केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ, अपहृत कैरव गांधी के परिजनों से मिले, झारखंड की कानून-व्यवस्था पर जताई चिंता+VDO

Jamshedpur : जमशेदपुर में भारत सरकार के केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ लापता कैरव गांधी (Jamshedpur Kairav Kidnapping) के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर घटना को बेहद दुखद बताया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। मंत्री ने (Jamshedpur Kairav Kidnapping) परिजनों को आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार इस मामले को गंभीरता से देख रही है।

इस दौरान संजय सेठ ने झारखंड की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि हाल की घटनाएं यह संकेत देती हैं कि राज्य में प्रशासनिक नियंत्रण कमजोर पड़ा है, जो चिंता का विषय है। उन्होंने बिहार और उत्तर प्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां सख्त प्रशासन और सुशासन के कारण हालात बेहतर हुए हैं।

केंद्रीय मंत्री ने रांची में दो बच्चों के अपहरण के मामले का भी जिक्र किया और कहा कि बच्चों की बरामदगी सामाजिक संगठनों की सक्रियता से हुई, जिससे प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अराजकता का माहौल बन रहा है, जिसका सीधा असर पुलिस और जांच एजेंसियों के मनोबल पर पड़ रहा है।

इसे भी पढ़ें – टाटानगर स्टेशन क्षेत्र में गरजा रेलवे का बुलडोजर, रेलवे री-डेवलपमेंट योजना के तहत 32 दुकान व मकान जमींदोज+VDO

संजय सेठ ने राज्य सरकार से कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि झारखंड को इस स्थिति से बाहर निकालने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाना समय की जरूरत है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply