Home > Jamshedpur > Jamshedpur: तमिलनाडु से 21000 किलोमीटर की यात्रा पर निकली राजलक्ष्मी का सोनारी में हुआ भव्य स्वागत

Jamshedpur: तमिलनाडु से 21000 किलोमीटर की यात्रा पर निकली राजलक्ष्मी का सोनारी में हुआ भव्य स्वागत

जमशेदपुर : तमिलनाडु से 21000 किलोमीटर की यात्रा पर निकली राजलक्ष्मी का सोनारी में भव्य स्वागत हुआ। यहां भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। राजलक्ष्मी आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गोवा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की यात्रा पूरी करके झारखंड पहुंची हैं। वह अब तक 12000 से अधिक किलोमीटर की यात्रा कर चुकी हैं। राजलक्ष्मी ने बताया कि यहां से वह बिहार, उत्तर प्रदेश और हरियाणा होते हुए दिल्ली पहुंचेंगी। दिल्ली में 18 अप्रैल को यात्रा का समापन होगा। राजलक्ष्मी ने बताया कि वह देश के लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए यात्रा पर निकली हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में देश और धर्म सुरक्षित है। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा 400 से अधिक सीटें जीतेगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि दक्षिण भारत में राजनीतिक परिदृश्य अलग है। लेकिन इस बार वहां भी भाजपा की स्थिति मजबूत है। कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना आदि प्रदेशों में भाजपा अच्छी खासी सीट निकलेगी।

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता भीम हेंब्रम का निधन, जिला बार संघ ने दी श्रद्धांजलि, 27 जुलाई को द्वितीय पाली में न्यायिक कार्य से रहेंगे विरत रहेंगे एडवोकेट्स
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी

Leave a Reply