Home > Jamshedpur > चांडिल-झाड़ग्राम रेल लाइन के फाइनल लोकेशन सर्वे को मंजूरी, बोड़ाम-पटमदा होकर जाएगी ट्रेन

चांडिल-झाड़ग्राम रेल लाइन के फाइनल लोकेशन सर्वे को मंजूरी, बोड़ाम-पटमदा होकर जाएगी ट्रेन

Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। चांडिल से झाड़ग्राम तक प्रस्तावित नई रेल लाइन के फाइनल लोकेशन सर्वे (FLS) को रेल मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। इस परियोजना के लिए क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से मांग (Jamshedpur Rail News) चल रही थी।

रेलवे बोर्ड की ओर से 13 अगस्त 2026 को जारी पत्र के अनुसार, चांडिल से झाड़ग्राम के बीच करीब 127 किलोमीटर लंबी रेल लाइन के फाइनल लोकेशन सर्वे के लिए 3.81 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत (Jamshedpur Rail News) की गई है।

प्रस्तावित रेल लाइन चांडिल से शुरू होकर बोड़ाम, पटमदा, कटिन और बांदवान होते हुए पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम तक जाएगी। इस रेल परियोजना के पूरा होने से कोल्हान क्षेत्र और पश्चिम बंगाल के बीच रेल संपर्क को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

इसे भी पढ़ें – टेल्को में दिनदहाड़े सीमेंट प्लांट कर्मी से 13 हजार की लूट, चापड़ सटाकर वारदात

क्षेत्र के लोगों और जनप्रतिनिधियों की ओर से इस रेल लाइन की मांग को लेकर रेल मंत्री और रेलवे से लगातार पत्राचार किया जाता रहा है। फाइनल लोकेशन सर्वे की मंजूरी को इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें – CM नेJSSC-CGL परीक्षा रद्द करने का किया एलान, छात्रों की बड़ी जीत लेकिन CBI जांच की मांग माने जाने तक जारी रहेगा आंदोलन

You may also like
Jamshedpur Crime : बिरसानगर के द्वारिका सिंह मारपीट और छिनतई के मुकदमे में बरी, न्यायालय ने किया दोषमुक्त; इन अधिवक्ताओं ने की पैरवी
Jamshedpur Tata Power : टाटा पावर रिन्यूएबल्स की बड़ी छलांग, दूसरी तिमाही में 419 मेगावाट की परियोजनाएं चालू; 130% से ज्यादा वृद्धि
Riyad Airport Attack : रियाद एयरपोर्ट पर हमले में 12 की मौत, 309 घायल; एक अमेरिकी नागरिक भी मृतकों में शामिल
Saudi Arabia-Yemen War : रियाद एयरपोर्ट पर हमले के बाद हड़कंप, उड़ान संचालन अस्थायी रूप से बंद; कई लोग घायल

Leave a Reply