Home > Jamshedpur > धतकीडीह में टाटा वर्कर्स यूनियन 10 +2 विद्यालय ठक्कर बापा में आयोजित हुई संकुल स्तरीय खेलों झारखंड प्रतियोगिता

धतकीडीह में टाटा वर्कर्स यूनियन 10 +2 विद्यालय ठक्कर बापा में आयोजित हुई संकुल स्तरीय खेलों झारखंड प्रतियोगिता

जमशेदपुर : धतकीडीह स्थित टाटा वर्कर्स यूनियन 10 +2 उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ठक्करबापा में शुक्रवार को संकुल स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में 19 विद्यालयों के बच्चों ने हिस्सा लिया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बताया कि इस प्रतियोगिता में खेलने के बाद विजेता बच्चे ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। संकुल स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता में बालक व बालिका वर्ग में 100 मी, 400 मीटर रेस और 600 मीटर की दौड़ हुई। शाटपुट, डिस्कस थ्रो, बालक बालिका वर्ग में अंडर 14, अंडर 17 व अंडर 19 में कबड्डी और तीरंदाजी की प्रतियोगिताएं हुईं।
इसे भी पढ़ें – जिले में गुरुवार को मिले 14 नए डेंगू पॉजीटिव मरीज, बिष्टुपुर के टीएमएच व साकची के एमजीएम समेत विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है इलाज

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO