Home > Jamshedpur > जमशेदपुर पुलिस ने बागबेड़ा, परसुडीह और बिष्टुपुर में छिनताई व चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, चार बदमाशों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

जमशेदपुर पुलिस ने बागबेड़ा, परसुडीह और बिष्टुपुर में छिनताई व चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, चार बदमाशों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस ने छिनताई की तीन घटनाओं का खुलासा किया है। इन तीनों मामलों में चार बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। ग्रामीण एसपी ने शनिवार को एसएसपी ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बागबेड़ा ट्रैफिक कॉलोनी की रहने वाली मनोरमा देवी की सोने की चेन बदमाशों ने छीन ली थी। जांच में पता चला कि इस घटना को दुबराज किस्कू नामक अपराधी ने अंजाम दिया है। दुबराज किस्कू ने बताया कि उसने सुखलाल मुंडा को छिपाने के लिए चेन दिया। इस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। दो चेन बरामद हो गई है। छापामारी के दौरान यहां से रवि तनसाई नामक बदमाश भी गिरफ्तार हुआ था। इसके पास से पुलिस ने कारतूस बरामद किए थे। रवि तानसाई को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। दूसरी घटना में परसुडीह में बदमाशों ने जयंती देवी की सोने की चेन छीन ली थी। इस मामले में भी दुबराज किस्कू इंवॉल्व था। बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के जुबली पार्क से सफेद रंग की स्कूटी चोरी के मामले में पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए बिरसानगर जोन नंबर 6 के रहने वाले ऋषि दलाई और जोन नंबर पांच के रहने वाले गौरव मुखी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सफेद रंग की स्कूटी और एक मोबाइल बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
इसे भी पढ़ें – मानगो के आजाद नगर रोड नंबर 1 की रहने वाली महिला को ससुराल वालों ने मारपीट कर निकाला, एसएसपी से शिकायत

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO