Home > Crime > Jamshedpur: उलीडीह में प्लंबर ने फांसी लगा कर दे दी जान, तीन दिन से था डिप्रेशन में

Jamshedpur: उलीडीह में प्लंबर ने फांसी लगा कर दे दी जान, तीन दिन से था डिप्रेशन में

जमशेदपुर: उलीडीह में प्लंबर ने फांसी लगाकर जान दे दी है। प्लंबर का नाम बंटी सिंह है। उसकी उम्र 20 वर्ष बताई जा रही है। घटना शनिवार की शाम 5:00 की है। बंटी सिंह शंकोसाई रोड नंबर 5 में जेपी स्कूल के पास अपनी मां और भाई बहन के साथ रहता था। बंटी की मां और उसके भाई-बहन घर से बाहर थे। बंटी घर में अकेला था। तभी मौका पाकर उसने दरवाजा अंदर से बंद कर फांसी लगा ली। उसकी मां थोड़ी देर बाद पहुंची तो वेंटीलेटर तोड़कर लोग अंदर घुसे। बंटी को फांसी के फंदे से उतारा गया और उसे एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बंटी ने एजबेस्टस के राड में गमछे के सहारे फांसी लगाई है। परिजनों का कहना है कि वह तीन दिन से डिप्रेशन में था। लेकिन, पूछने पर कारण नहीं बता रहा था। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश

Leave a Reply