Home > Jamshedpur > Jamshedpur  Passenger Train : टाटानगर से चाईबासा और चाकुलिया के लिए नई मेमू ट्रेनों का संचालन शुरू, सांसद-विधायक ने दिखाई हरी झंडी+VDO

Jamshedpur  Passenger Train : टाटानगर से चाईबासा और चाकुलिया के लिए नई मेमू ट्रेनों का संचालन शुरू, सांसद-विधायक ने दिखाई हरी झंडी+VDO

Jamshedpur (Jharkhand) : (Jamshedpur Passenger Train) टाटानगर रेलवे स्टेशन से चाईबासा और चाकुलिया के लिए बहुप्रतीक्षित मेमू पैसेंजर ट्रेनों की शुरुआत शुक्रवार को हुई। इस मौके पर टाटानगर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो और स्थानीय विधायक पूर्णिमा दास साहू ने संयुक्त रूप से ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। (Jamshedpur Passenger Train )

ट्रेनों के शुभारंभ के इस अवसर पर रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। चाईबासा और चाकुलिया के यात्रियों के लिए यह नई सुविधा लंबे समय से एक बड़ी आवश्यकता थी, जिसे अब रेलवे ने पूरा कर दिया है।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Bakreed News : बकरीद पर ड्रोन से होगी शहर निगरानी, तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट

Jamshedpur Passenger Train: गणमान्य लोगों की मौजूदगी में हुआ उद्घाटन

Jamshedpur Passenger Train: स्टेशन से रवाना होतीचाकुलिया पैसेंजर ट्रेन

Jamshedpur Passenger Train: स्टेशन से रवाना होतीचाकुलिया पैसेंजर ट्रेन

कार्यक्रम में सांसद और विधायक के साथ दक्षिण-पूर्व रेलवे के डीआरएम तरुण हुड़िया, सीनियर डीसीएम आदित्य चौधरी, स्टेशन निदेशक सुनील कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा समेत रेलवे विभाग के कई अधिकारी मौजूद थे। समारोह में स्थानीय लोगों की भारी उपस्थिति ने वातावरण को और भी खास बना दिया।

Jamshedpur Passenger Train : लंबे इंतजार के बाद मिला रेल सुविधा का तोहफा

सांसद विद्युत वरण महतो ने इस अवसर पर बताया कि चाईबासा और चाकुलिया के लोगों की सीधी ट्रेन सेवा की मांग काफी समय से लंबित थी। उन्होंने खुद दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक से मिलकर इस सेवा के लिए अनुरोध किया और प्रस्ताव को रेलवे बोर्ड तक पहुंचाया, जिसके बाद इसे स्वीकृति मिल सकी।

नई ट्रेनों का समय-सारणी

टाटानगर-चाकुलिया मेमू

टाटानगर से प्रस्थान : सुबह 11:00 बजे

चाकुलिया आगमन : दोपहर 12:45 बजे

वापसी : दोपहर 3:00 बजे चाकुलिया से

टाटानगर वापसी : शाम 5:00 बजे

टाटानगर-चाईबासा मेमू

टाटानगर से प्रस्थान : रात 8:55 बजे

चाईबासा आगमन : रात 11:00 बजे

वापसी : सुबह 3:20 बजे चाईबासा से

टाटानगर वापसी : सुबह 5:45 बजे

स्टेशन पर दिखा उत्साह का माहौल

इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में नारे लगाए और पूरे स्टेशन परिसर को जोश और उत्साह से भर दिया। स्थानीय नागरिकों में भी नई रेल सेवा को लेकर खुशी की लहर देखी गई। लोगों का मानना है कि इस सेवा से उनकी दैनिक यात्रा अब पहले से अधिक सुविधाजनक और समयबद्ध हो सकेगी।

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा: टाटानगर स्टेशन पर RPF-जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन से मोबाइल चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
Jharkhand Rail News: झारखंड को 3,907 करोड़ रुपये की दो बड़ी रेल परियोजनाओं की सौगात, कनेक्टिविटी और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
ट्रेनों की लेटलतीफी पर हाई लेवल मीटिंग, विधायक सरयू राय ने रेलवे को घेरा; जीएम बोले- पहले चलेगी यात्री ट्रेन, बाद में मालगाड़ी

Leave a Reply