Home > Crime > परसुडीह के खासमहाल में कपड़ा दुकान में चोरी, नकदी उड़ाई, पहचान छिपाने को CCTV से छेड़छाड़+VDO

परसुडीह के खासमहाल में कपड़ा दुकान में चोरी, नकदी उड़ाई, पहचान छिपाने को CCTV से छेड़छाड़+VDO

Jamshedpur : जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र से चोरी ( Parsudih Theft) की एक घटना सामने आई है, जहां चोरों ने एक कपड़ा दुकान को निशाना बनाते हुए नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले सीसीटीवी कैमरे के साथ छेड़छाड़ कर अपनी पहचान छिपाने की कोशिश की।

(Parsudih Theft) यह मामला परसुडीह थाना अंतर्गत खासमहाल इलाके का है। यहां कांग्रेस पश्चिमी काली माटी के पंचायत अध्यक्ष ताहिर मलिक की कपड़ों की दुकान “एसके फैशन गारमेंट्स” में बीती रात चोरी हुई। जानकारी के अनुसार, चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखी नकदी चोरी कर फरार हो गए।

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि चोरों ने दुकान के बगल में लगे कैमरे का मुंह ऊपर की ओर मोड़ दिया था, जिससे उनकी तस्वीरें रिकॉर्ड नहीं हो सकीं। बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना रात करीब ढाई बजे की है।

इसे भी पढ़ें – टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में राजनीतिक बवाल, बंटी ने महामंत्री RK सिंह के खिलाफ खोला मोर्चा, थाने तक पहुंचा मामला+VDO

सुबह जब दुकानदार ताहिर मलिक दुकान पहुंचे, तो ताला टूटा देख उन्होंने तुरंत परसुडीह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दुकान और आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि चोरों का कोई सुराग मिल सके। मामले की जांच जारी है।

You may also like
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
Jharkhand Crime: सोना महंगा हुआ तो बढ़ी जेवरात पर बदमाशों की नजर, जमशेदपुर से बोकारो-नीमडीह तक चेन छिनतई ने बढ़ाई चिंता+ VDO
ग्रिल तोड़कर अधिवक्ता के घर घुसे चोर, 17 लाख के जेवरात और नकदी लेकर फरार+VDO
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO

Leave a Reply