Home > Jamshedpur > चैती छठ पर जमशेदपुर में 24-25 मार्च को नो एंट्री, भारी वाहनों पर

चैती छठ पर जमशेदपुर में 24-25 मार्च को नो एंट्री, भारी वाहनों पर

Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर में चैती छठ को लेकर प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था (Jamshedpur No Entry) को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष कदम उठाए हैं। जिला प्रशासन ने 24 और 25 मार्च को शहर में नो एंट्री लागू करने का आदेश जारी किया है।

गौरतलब है कि 24 मार्च को दोपहर 3:00 बजे से रात 11:00 बजे तक शहर में नो एंट्री (Jamshedpur No Entry) प्रभावी रहेगी। इस दौरान सभी भारी व्यावसायिक वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। हालांकि, रात 11:00 बजे से 25 मार्च की दोपहर 3:00 बजे तक इस प्रतिबंध में छूट दी गई है, जिससे भारी वाहन शहर में आ-जा सकेंगे।

इसके बाद 25 मार्च को दोपहर 3:00 बजे से फिर से नो एंट्री लागू होगी, जो रात 11:00 बजे तक प्रभावी रहेगी। इसके बाद प्रतिबंध समाप्त कर दिया जाएगा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नो एंट्री के दौरान यात्री बसों को आवाजाही की छूट रहेगी। साथ ही एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों को भी प्रतिबंध से बाहर रखा गया है।

इसे भी पढ़ें – ईरान का पलटवार: डिमोना न्यूक्लियर साइट पर मिसाइल से किया हमला, 51 घायल, इसराइल ने बढ़ाय वैश्विक तनाव

इस निर्णय का उद्देश्य त्योहार के दौरान शहर में भीड़ और ट्रैफिक दबाव को नियंत्रित करना है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

You may also like
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह
जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने छात्राओं से कहा—ज्ञान और प्रतिभा से देश के विकास में दें योगदान+VDO

Leave a Reply