Home > Crime > Jamshedpur : मानगो थाना क्षेत्र के दाई गुट्टू पुराना शिव मंदिर के पास, अल्युमिनियम विंडो के कारीगर पर घर में घुसकर जानलेवा हमला

Jamshedpur : मानगो थाना क्षेत्र के दाई गुट्टू पुराना शिव मंदिर के पास, अल्युमिनियम विंडो के कारीगर पर घर में घुसकर जानलेवा हमला

जमशेदपुर: मानगो थाना क्षेत्र के दाईगुट्टू पुराना शिव मंदिर के पास रहने वाले अल्युमिनियम विंडो कारीगर सूरज कुमार पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। पुराने विवाद में यह हमला किया गया है। रविवार की शाम घायल के परिजन प्राथमिकी दर्ज कराने मानगो थाने पहुंचे। परिजनों ने बताया कि आरोपियों ने सूरज कुमार पर राड से हमला कर उनका सर फाड़ दिया। पड़ोसियों ने मौके पर पहुंचकर सूरज कुमार को बचाया और एमजीएम अस्पताल ले गए। यहां उनके सर पर पांच टांके लगे हैं। बताया जा रहा है कि पुराने विवाद में यह हमला किया गया है। सूरज कुमार का आरोप है कि रोहन यादव और उनके दो बेटों ने उनके साथ मारपीट की है। घटना शनिवार की देर रात लगभग 11:30 बजे की है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका
बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीबी रोड दो घंटे जाम, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप

Leave a Reply