Home > Crime > Kadma Robbery : कदमा में 20 लाख की डकैती के मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार , जेल भेजे गए

Kadma Robbery : कदमा में 20 लाख की डकैती के मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार , जेल भेजे गए

Kadma Robbery Case

Jamshedpur (Jharkhand) : कदमा थाना क्षेत्र के रामनगर में 9 अक्टूबर को कारोबारी दीपराज दास के घर हुई लगभग 20 लाख की डकैती ( Kadma Robbery) के मामले में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में कदमा पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Kadma Robbery में गिरफ्तार किए गए आरोपी

* गुड्डू पाजी उर्फ श्रवण कुमार निर्मलकर (परसुडीह थाना क्षेत्र, मछुआ बस्ती लोको कॉलोनी)

* विजय उर्फ विशाल सवैया (बागबेड़ा थाना क्षेत्र, सोमाय झोपड़ी)

* शिवम कालिंदी (धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र, नरसिंहगढ़)

थाना प्रभारी प्रवेश चंद्र सिन्हा के अनुसार, आरोपियों ने घर से जेवरात और नकदी मिलाकर लगभग 20 लाख रुपये की संपत्ति लूट ली थी। पुलिस ने बताया कि डकैती में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है।

इसे भी पढ़ें – कदमा डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच अपराधी हथियार और लूटे गए सामान के साथ गिरफ्तार

इस मामले में 11 अक्टूबर को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। एसपी के निर्देश पर विशेष जांच दल (SIT) बनाई गई, जिसके आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर आरोपियों को पकड़ा। पुलिस के अनुसार घटना में कुल आठ लोग शामिल थे। इससे पहले पुलिस पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, और अब तीन और को गिरफ्तार करने के बाद मामले का लगभग पूरा खुलासा हो चुका है।

 

You may also like
गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश
दहेज हत्या मामले में जमशेदपुर कोर्ट का बड़ा फैसला, सास और ननद को उम्रकैद
निखार सबलोक हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता सिंटू सिंह गिरफ्तार, सहारा सिटी में भी पुलिस की दबिश
Jamshedpur Murder: कोवाली में प्रेमिका ने पति संग रची थी साजिश, सुपारी देकर प्रेमी सिकंदर की कराई थी हत्या

Leave a Reply