Home > Jamshedpur > टाटा जू में अफ्रीकी शेरों की नई दहाड़, मनोहर और श्रीदेवी बने आकर्षण का केंद्र

टाटा जू में अफ्रीकी शेरों की नई दहाड़, मनोहर और श्रीदेवी बने आकर्षण का केंद्र

Jamshedpur Tata Zoo

Jamshedpur (Jharkhand ): शहर के प्रसिद्ध टाटा जू (Jamshedpur Tata Zoo) में वन्यजीव प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। पार्क में अफ्रीकी शेरों का नया जोड़ा मनोहर (नर) और श्रीदेवी (मादा) शामिल हुआ है। दोनों को हैदराबाद स्थित नेहरू जूलॉजिकल पार्क से पशु विनिमय कार्यक्रम के तहत लाया गया है। इसके बदले में जमशेदपुर से दो नर मैंड्रिल बंदरों को हैदराबाद भेजा गया है।

Jamshedpur Tata Zoo: 9 वर्ष की उम्र के हैं शेर और शेरनी

करीब 9 वर्ष आयु के मनोहर और श्रीदेवी प्रजनन के लिए अनुकूल उम्र में हैं। (Jamshedpur Tata Zoo) पार्क प्रबंधन को उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में यह जोड़ा सफल प्रजनन करेगा। इससे न केवल शेरों की संख्या बढ़ेगी, बल्कि आनुवंशिक विविधता और दीर्घकालिक संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी।

Jamshedpur Tata Zoo: 16 फरवरी की रात पहुंचे नए मेहमान

11 फरवरी को टाटा जू की एक विशेष टीम अत्याधुनिक और सुरक्षित पशु परिवहन वाहनों के साथ हैदराबाद के लिए रवाना हुई थी। सभी आवश्यक दस्तावेज़ और स्वास्थ्य जांच पूरी करने के बाद 16 फरवरी की देर रात दोनों शेरों को सुरक्षित रूप से जमशेदपुर लाया गया। पूरी प्रक्रिया केंद्रीय जू अथॉरिटी के दिशा-निर्देशों और विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों की निगरानी में संपन्न हुई।

अब टाटा जू में 5 अफ्रीकी शेर

फिलहाल पार्क में पहले से तीन अफ्रीकी शेर जम्बो, एड्ड (नर) और जोया (मादा) मौजूद हैं। इनकी उम्र लगभग 14.5 वर्ष है और इन्हें वर्ष 2012 में महज छह महीने की उम्र में लाया गया था। नए जोड़े के आगमन के बाद अब टाटा जू में अफ्रीकी शेरों की कुल संख्या 5 हो गई है। इससे पार्क में युवा और स्वस्थ शेर आबादी विकसित होने की संभावना बढ़ गई है।

40 दिन का क्वारंटाइन

मानक प्रोटोकॉल के तहत मनोहर और श्रीदेवी को 40 दिनों के क्वारंटाइन में रखा गया है। इस दौरान उनके स्वास्थ्य, आहार और नए वातावरण के अनुरूप ढलने की प्रक्रिया पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। क्वारंटाइन पूरा होने के बाद दर्शक इन भव्य शेरों को उनके बाड़े में देख सकेंगे।

इसे भी पढ़ें – जुगसलाई में तेज रफ्तार टाटा 407 ने टाटा एस को मारी टक्कर, दो घायल, घंटों लगा जाम+ VDO

पार्क प्रबंधन और कर्मचारियों में नए मेहमानों के आगमन को लेकर उत्साह का माहौल है। मनोहर और श्रीदेवी का आगमन न सिर्फ संरक्षण प्रयासों को नई दिशा देगा, बल्कि झारखंड के पर्यटन मानचित्र पर भी टाटा जू की पहचान को और मजबूत करेगा।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply