Home > Crime > जुगसलाई में हवाई फायरिंग करने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद की देसी पिस्टल

जुगसलाई में हवाई फायरिंग करने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद की देसी पिस्टल

Jamshedpur (Jharkhand) : जुगसलाई के मिल्लत नगर इलाके में हवाई फायरिंग करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को जुगसलाई के पार्वती घाट के पास रेलवे ब्रिज के पास से उस समय पकड़ा गया जब वह एक पिस्टल बेचने गया था। पकड़ा गया युवक आर्म्स पेडलर भी है। यह जानकारी सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने गुरुवार को एसएसपी ऑफिस में एक प्रेस कांफ्रेंस में दी।

उन्होंने बताया कि 16 अक्टूबर 2025 बुधवार की रात करीब 9:15 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक अवैध हथियार के साथ किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही जुगसलाई थाना पुलिस ने तेजी दिखाते हुए टीम गठित की और छापेमारी की।पुलिस टीम ने गरीब नवाज कॉलोनी स्थित खरकई नदी रेलवे ओवरब्रिज के पास एक संदिग्ध युवक को देखा। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर वह भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। तलाशी में उसके कमर से एक देसी पिस्टल बरामद हुई।

गिरफ्तार युवक जुगसलाई के हबीब नगर के महतो पाड़ा रोड के रहने वाला अरमान उर्फ राज (25 वर्ष) है। सिटी एसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी जुगसलाई थाना कांड संख्या हत्या की कोशिश का केस दर्ज है।अभी उस पर जुगसलाई थाना में बुधवार को आर्म्स ऐक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

You may also like
Jamshedpur Diwali : जमशेदपुर में बिना लाइसेंस पटाखा बेचने वालों पर शिकंजा, सुंदरनगर में आधा दर्जन दुकानों की जांच
Jamshedpur Karvachauth : जमशेदपुर में करवा चौथ की धूम, चांद के दीदार का इंतजार; पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत+VDO
Jamshedpur Illegal Weapon Arrest : जमशेदपुर के कदमा में अवैध हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार, लोडेड देशी कट्टा और गोली बरामद
Illegal Weapon in Kadma : कदमा में अवैध हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार, देशी कट्टा और गोली बरामद

Leave a Reply