Home > Crime > जमशेदपुर में महिला ने युवक पर लगाया शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

जमशेदपुर में महिला ने युवक पर लगाया शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

Jamshedpur (Jharkhand) : साकची स्थित महिला थाना में कदमा की एक महिला ने रांची के रहने वाले संदीप पाटिल के खिलाफ गंभीर आरोप (Jamshedpur Crime) लगाते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई है। महिला का कहना है कि संदीप ने शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया, धोखा दिया और धमकियां दीं।

शिकायत के मुताबिक, महिला और संदीप की मुलाकात एक डेटिंग एप पर हुई थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और कई बार अलग-अलग होटलों और शहरों में मिलकर संबंध (Jamshedpur Crime ) बनाए गए। महिला का आरोप है कि संदीप ने खुद को अविवाहित बताया और शादी का वादा किया। बाद में उसे पता चला कि संदीप पहले से शादीशुदा है और उसकी एक बेटी भी है।जब महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो संदीप ने मना कर दिया और उसे झूठे मुकदमे में फंसाने, हत्या कराने और आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि संदीप की मां किरण देवी, बहन कुमारी इस्मिता और अन्य परिवारजन भी इस साजिश में शामिल हैं।पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।

You may also like
Jamshedpur Diwali : जमशेदपुर में बिना लाइसेंस पटाखा बेचने वालों पर शिकंजा, सुंदरनगर में आधा दर्जन दुकानों की जांच
Jamshedpur Karvachauth : जमशेदपुर में करवा चौथ की धूम, चांद के दीदार का इंतजार; पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत+VDO
Kadma Police station: कदमा थाना में ग्रामीणों का हंगामा, बोड़ाम के दो युवकों की रिहाई की मांग पर धरना
Jamshedpur Education : चक्रवात ‘अर्णव’ का असर: जमशेदपुर में 28 और 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, कक्षा 12 तक पढ़ाई स्थगित

Leave a Reply