एन्टी क्राइम चेकिंग में पुलिस को मिली सफलता, देशी पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद
जमशेदपुर : वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शुक्रवार की देर रात जुगसलाई थाना क्षेत्र में चलाए गए एन्टी क्राइम चेकिंग अभियान ( Jamshedpur Crime) के दौरान पुलिस ने दो युवकों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों में एक किशोर भी शामिल है। युवक को जेल भेज दिया गया है जबकि किशोर को बाल सुधार गृह में रखा गया है।
जानकारी के मुताबिक, जुगसलाई थाना की पुलिस टीम रात करीब साढ़े नौ बजे पार्वती घाट बस्ती स्थित श्मशान घाट गेट के पास वाहनों और राहगीरों की जांच (Jamshedpur Crime) कर रही थी। इसी दौरान करीब 10:10 बजे एक स्प्लेंडर प्लस बाइक (JH05 EB7576) पर सवार दो युवक संदिग्ध हालत में आते दिखे। पुलिस ने जब उन्हें रोकने का इशारा किया तो दोनों भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर दोनों को दबोच लिया।
इसे भी पढ़ें – Jamshedpur News : प्रकाश हत्याकांड में कोर्ट से बरी राजनीतिज्ञ अमूल्यो कर्मकार ने की प्रेस कांफ्रेंस, बताई केस की दास्तान+ VDO
तलाशी में बिष्टुपुर के धतकीडीह निवासी रेहान के बैग से एक देशी पिस्तौल, एक मैगजीन और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। वहीं, उसके साथ मौजूद नाबालिग की जेब से एक जिंदा कारतूस और एक सैमसंग मोबाइल फोन मिला।
पुलिस ने मौके से एक काला बैग, दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन और स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को जब्त किया है। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
जब्त सामान:
1. एक देशी पिस्तौल
2. एक जिंदा गोली
3. दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन
4. एक काला बैग
5. स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल
(JH05 EB7576)




