Home > Crime > परसुडीह में महिला ने पति की हत्या को बुलाए प्रेमी के गैंग के शूटर, तीन गिरफ्तार

परसुडीह में महिला ने पति की हत्या को बुलाए प्रेमी के गैंग के शूटर, तीन गिरफ्तार

Jamshedpur : परसुडीह थाना क्षेत्र में पति की हत्या की साजिश रचने वाली महिला और उसके प्रेमी गैंग (Parsudih Firing) पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कीताडीह गाड़ीवान पट्टी में 14 नवंबर को जावेद खान की हत्या के इरादे से की गई फायरिंग (Parsudih Firing) मामले में लेधा गैंग के तीन शूटर आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गए। यह बदमाश जावेद की पत्नी हेना के कहने पर उसे मारने पहुंचे थे, क्योंकि जावेद और हेना के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Gora Gang : शहर में थी गोरा गैंग की दहशत, पुलिस ने तीन को दबोचा

सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि पुलिस लगातार बदमाशों की तलाश में थी। बुधवार को गुप्त सूचना मिली कि बिट्टू, शाहबाज उर्फ भोंदू और राहुल कुमार खासमहल मुरूम मैदान में जावेद की हत्या की दोबारा योजना बना रहे हैं। सूचना पर वरीय अधिकारियों के निर्देश में छापामारी दल का गठन किया गया और तीनों को मौके से दबोच लिया गया। उनके अन्य साथी मौके से फरार होने में सफल रहे।

गिरफ्तार शूटरों की पहचान बिट्टू (22), शाहबाज उर्फ भोंदू (19) और राहुल कुमार (26) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से 7.65 एमएम के दो पिस्टल, दो मैगजीन और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। भोंदू का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जो बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के फायरिंग और मारपीट के तीन मामलों में आरोपी रह चुका है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। साथ ही फरार बदमाशों की तलाश जारी है।

You may also like
गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश
दहेज हत्या मामले में जमशेदपुर कोर्ट का बड़ा फैसला, सास और ननद को उम्रकैद
निखार सबलोक हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता सिंटू सिंह गिरफ्तार, सहारा सिटी में भी पुलिस की दबिश
Jamshedpur Murder: कोवाली में प्रेमिका ने पति संग रची थी साजिश, सुपारी देकर प्रेमी सिकंदर की कराई थी हत्या

Leave a Reply