Home > Jamshedpur > मानगो में नाला खुदाई के दौरान फटा मेन पाइप, पांच हजार घरों की जलापूर्ति ठप

मानगो में नाला खुदाई के दौरान फटा मेन पाइप, पांच हजार घरों की जलापूर्ति ठप

Jamshedpur : मानगो एनएच-33 पर सहारा सिटी के सामने शुक्रवार को नाला निर्माण के दौरान बड़ा हादसा हो गया। एनएचएआई की ओर से चल रहे कार्य में जेसीबी मशीन की टक्कर से मानगो जलापूर्ति की मुख्य पाइप लाइन (Mango Water Supply) फट गई। पाइप क्षतिग्रस्त होते ही पूरे क्षेत्र में पानी की भारी किल्लत शुरू हो गई। लगभग पांच हजार घरों की नल सप्लाई पूरी तरह बंद हो गई है।

यह मुख्य पाइप लाइन मानगो जोन नंबर-1 स्थित 25 लाख लीटर क्षमता वाली पानी की टंकी से जुड़ी हुई है। पानी की आपूर्ति बाधित होने का सीधा असर कुमरूम बस्ती, समता नगर, मंगल कॉलोनी, झारखंड बस्ती, परमेश्वर कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, चंद्रावती नगर और पारडीह के कुछ हिस्सों पर पड़ा है। इन इलाकों में सुबह से ही लोग पानी (Mango Water Supply) के लिए परेशान हैं।

इसे भी पढ़ें- Jamshedpur News : शास्त्री नगर में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, तौकीर उर्फ गोरा की मौत से दहशत फैली

घटना की जानकारी मिलते ही विधायक सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि संतोष भगत मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। विधायक ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि पाइप लाइन की मरम्मत तुरंत की जाए और जलापूर्ति जल्द से जल्द बहाल की जाए। मौके पर मानगो नगर निगम के एई अमित आनंद और पीएचईडी की टीम मौजूद रही और मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply