Jamshedpur News: जमशेदपुर में लगातार बढ़ रही सांड़ों के हमले की घटनाओं को रोकने के लिए जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) ने 14 सदस्यीय विशेष टीम का गठन किया है। यह टीम 12 दिसंबर से शहर में अभियान चलाकर सांड़ों को पकड़कर गौशाला भेजेगी। इस संबंध में आदेश जेएनएसी के उपनगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने गुरुवार को जारी किया। (Jamshedpur News)
कैसे चलेगा अभियान?
टीम के सभी सदस्य शुक्रवार सुबह 9 बजे जेएनएसी कार्यालय पहुंचेंगे। यहीं से अभियान की शुरुआत होगी और विभिन्न इलाकों में घूम रहे सांड़ों को पकड़कर सुरक्षित रूप से गौशाला भेजा जाएगा।
टीम में किन-किन विभागों को शामिल किया गया है?
इस 14 सदस्यीय टीम में कई विभागों के प्रतिनिधि शामिल किए गए हैं—
जिला पशुपालन विभाग से:
* डॉक्टर ज्योतिंद्र नारायण
* डॉक्टर आशुतोष मांझी
* मोबाइल वेटरनरी यूनिट के एक चिकित्सक
* एक अन्य पशु चिकित्सक
जेएनएसी से
* विशेष पदाधिकारी तरणीश कुमार हांस
* वेटनरी ऑफिसर डॉक्टर सागर हांसदा
* नगर प्रबंधक ज्योतिपुंज
* खाद्य एवं सुरक्षा निरीक्षक दिग्विजय पांडे
* सफाई कर्मियों की टीम
अन्य संस्थान से:
* टाटा स्टील यूआइएसएल द्वारा: डॉक्टर सतीश कुमार, दीपांकर
* टाटा जूलॉजिकल पार्क से: सुषेण चंद्र महतो
* टाटानगर गौशाला से: अमर शर्मा, नारद महतो
इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में भोजपुरी स्टार दिनेश लाल निरहुआ की फिल्म मुर्गा ट्रॉफी की शूटिंग, फैंस में जबरदस्त उत्साह+VDO
शहर में बढ़ रही सांड़ों की घटनाओं से चिंता
पिछले कुछ समय से शहर के कई इलाकों—मानगो, बागुननगर आदि—में सांड़ों के हमलों की घटनाएं बढ़ गई थीं।
* मानगो में 70 वर्षीय सोमा सरकार की मौत सांड़ के हमले में हो गई।
* बागुननगर में शिक्षिका धीरज कौर पर सांड़ ने हमला किया, जिससे उनकी कलाई टूट गई और टीएमएच में उनका इलाज चला।
* इसके अलावा कई अन्य लोग भी घायल हुए।
स्थिति गंभीर होने पर जेएनएसी व मानगो नगर निगम ने संयुक्त सर्वे किया, जिसमें करीब 150 सांड़ चिन्हित किए गए।




