Home > Jamshedpur > धतकीडीह तालाब में युवक की डूबकर मौत, परिजनों ने उठाई सुरक्षा व्यवस्था की मांग

धतकीडीह तालाब में युवक की डूबकर मौत, परिजनों ने उठाई सुरक्षा व्यवस्था की मांग

Jamshedpur (Jharkhand) : बिस्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित धतकीडीह तालाब में शुक्रवार दोपहर एक युवक की डूबने (Dhatkidih Drowning) से मौत हो गई। मृतक की पहचान दीपक नाग (22) के रूप में हुई है, जो धतकीडीह के मुखी बस्ती का निवासी था। बताया जा रहा है कि दीपक को तालाब से स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला और तुरंत टीएमएच अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत (Dhatkidih Drowning) घोषित कर दिया।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में विजया गार्डन में आर्मी जवान और शिक्षिका के घर चोरी, 60 लाख के गहने और नकद उड़ा ले गए चोर+VDO

यह साफ नहीं हो सका कि दीपक तालाब में कैसे डूबा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों का कहना है कि दीपक मजदूरी करता था, नशा नहीं करता था और किसी से उसका कोई विवाद भी नहीं था।

घटना की सूचना पर अस्पताल पहुंचे मुखी समाज के महासचिव संजय कंसारी ने प्रशासन और टाटा स्टील से तालाब पर स्थायी गार्ड तैनात करने, सुरक्षा घेराबंदी और जाली लगाने की मांग की। उनका कहना है कि इस तालाब में पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था बेहद जरूरी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका

Leave a Reply