Home > Jamshedpur > घाटशिला उपचुनाव में वोट के लिए नोट बांटता युवक गिरफ्तार, 30,500 रुपये कैश बरामद, पुलिस कर रही पूछताछ

घाटशिला उपचुनाव में वोट के लिए नोट बांटता युवक गिरफ्तार, 30,500 रुपये कैश बरामद, पुलिस कर रही पूछताछ

Jamshedpur : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव (Ghatshila By-Election Arresting ) में वोटरों को प्रभावित करने के लिए “नोट के बदले वोट” की कोशिश पकड़ी गई है। सोमवार देर रात धालभूमगढ़ प्रखंड क्षेत्र के दीबा मिडिल स्कूल स्थित बूथ संख्या 129 के पास पुलिस ने एक युवक को मतदाताओं के बीच रुपये बांटते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार युवक की पहचान दसमत टुडू, निवासी जूनबनी गांव (धालभूमगढ़) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से 30,500 रुपये नकद बरामद किए हैं, जिसमें 500 रुपये के 61 नोट शामिल हैं। रुपये बांटने में इस्तेमाल की जा रही स्प्लेंडर बाइक भी जब्त कर ली गई है।

पुलिस को देर शाम गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक बूथ के आसपास मतदाताओं को रुपये दे रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम मौके पर पहुंची और रात 9:05 बजे युवक को पकड़  (Ghatshila By-Election Arresting) लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि वह शाम 6:30 बजे से लोगों को पैसे दे रहा था।

पूछताछ में आरोपी दसमत टुडू ने स्वीकार किया कि उसे कुल 50 हजार रुपये मिले थे, जिसमें से 19,500 रुपये वह पहले ही बांट चुका है। शेष राशि पुलिस ने जब्त कर ली है।

इसे भी पढ़ें – Ghatshila By-Election : घाटशिला में 74.63% वोटिंग, सोमेश व बाबूलाल की किस्मत EVM में कैद, 14 नवंबर को होगी गिनती + VDO

थाना प्रभारी धीरज कुमार मिश्रा के अनुसार युवक से पूछताछ की गई, लेकिन उसने यह बताने से इनकार कर दिया कि वह किस उम्मीदवार के कहने पर रुपये बांट रहा था। उसने सिर्फ इतना कहा कि वह अपने “पसंदीदा उम्मीदवार” को वोट दिलाने के लिए पैसे दे रहा था।

पुलिस ने आरोपी पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। जल्द ही आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। वहीं स्थानीय लोगों की मांग है कि पुलिस रिमांड लेकर यह पता लगाए कि इसके पीछे किस राजनीतिक चेहरे का हाथ है, क्योंकि यह सीधा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप है।

You may also like
जमशेदपुर गैंगरेप का छह घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, बाइक बरामद+VDO
दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण, झामुमो नेता सिमरन भाटिया बोले- यह पूरे झारखंड का सम्मान
झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026: परिमल नाथवाणी की जीत से महागठबंधन में दरार, कांग्रेस ने राजद-माले पर लगाया धोखे का आरोप
18 जून को होगी वोटिंग, परिमल नथवाणी का पलड़ा कांग्रेस से भारी, क्रॉस वोटिंग रोकने में पोलिंग एजेंटों की रहेगी अहम भूमिका

Leave a Reply