Home > Jamshedpur > घाटशिला उपचुनाव में मतदान कक्ष में EVM की फोटो वायरल करने वाले दो भाजपा नेताओं बिमल बैठा व मनी मोहंती पर FIR दर्ज

घाटशिला उपचुनाव में मतदान कक्ष में EVM की फोटो वायरल करने वाले दो भाजपा नेताओं बिमल बैठा व मनी मोहंती पर FIR दर्ज

Jamshedpur : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव (Ghatshila By-Election FIR) में मतदान के दौरान मतदान गोपनीयता भंग होने का मामला सामने आया है। दो भाजपा से जुड़े नेताओं ने मतदान केंद्र के भीतर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) की स्क्रीन की फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। तस्वीरें वायरल होने के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ और फ्लाइंग स्क्वायड टीम (FST) ने जांच करते हुए दोनों के खिलाफ एफआईआर (Ghatshila By-Election FIR) दर्ज कराई।

आरोपित नेताओं में विमल किशोर बैठा और मनी मोहंती शामिल हैं। दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर EVM की तस्वीरें डालते हुए चुनावी संदेश भी लिखे। विमल किशोर बैठा ने तस्वीर के साथ लिखा, “घाटशिला की जनता ने शुरुआत कर दी है, इस बार कमल खिलेगा।” वहीं, मनी मोहंती ने पोस्ट करते हुए लिखा, “पहले मतदान, फिर जलपान।”

इसे भी पढ़ें – Ghatshila By-Election : घाटशिला में 74.63% वोटिंग, सोमेश व बाबूलाल की किस्मत EVM में कैद, 14 नवंबर को होगी गिनती + VDO

चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार, मतदान कक्ष के अंदर फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग पूरी तरह प्रतिबंधित है। ऐसा करना मतदान की गोपनीयता का उल्लंघन और आदर्श आचार संहिता के विरुद्ध माना जाता है।

प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट चेतावनी दी है कि भविष्य में ऐसी किसी भी घटना पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घाटशिला उपचुनाव में मतदान गोपनीयता भंग, EVM की फोटो सोशल मीडिया पर डालने पर दो भाजपा नेताओं पर एफआईआर। प्रशासन ने सख्त चेतावनी दी।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार

Leave a Reply