Home > Jamshedpur > दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण, झामुमो नेता सिमरन भाटिया बोले- यह पूरे झारखंड का सम्मान

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण, झामुमो नेता सिमरन भाटिया बोले- यह पूरे झारखंड का सम्मान

Jamshedpur (Jharkhand ) : झारखंड आंदोलन के महानायक और दिशोम गुरु शिबू सोरेन को देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्म भूषण से मरणोपरांत सम्मानित किए जाने पर पूरे झारखंड में खुशी और गौरव का माहौल है। इसे राज्य के संघर्ष, पहचान और स्वाभिमान से जुड़े लंबे आंदोलन को मिली राष्ट्रीय मान्यता के रूप में देखा जा रहा है।

राष्ट्रपति भवन में आयोजित सम्मान समारोह में गुरुजी की धर्मपत्नी रूपी सोरेन ने यह सम्मान ग्रहण किया। इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा नेता सिमरन भाटिया ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि गुरुजी भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका जीवन झारखंड की जनता, जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संघर्ष को समर्पित रहा है।

Jamshedpur News

Jamshedpur News

सिमरन भाटिया ने कहा कि पद्म भूषण से सम्मानित किया जाना गुरुजी के दशकों लंबे त्याग, संघर्ष और जनसेवा को देश की ओर से सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं का नहीं, बल्कि हर झारखंडवासी का सम्मान है। इससे राज्य के लोगों का सिर गर्व से ऊंचा हुआ है और आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन का योगदान झारखंड के इतिहास में हमेशा स्वर्ण अक्षरों में दर्ज रहेगा। उनके नेतृत्व में हुए संघर्षों ने अलग झारखंड राज्य के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया और आदिवासी, मूलवासी तथा वंचित समाज की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई।

इसे भी पढ़ें – बारीडीह में पीसीआर वाहन की टक्कर से युवक घायल, लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण मिलने पर सिमरन भाटिया ने खुशी जताई, इसे पूरे झारखंड का सम्मान बताया।

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply