Home > Jamshedpur > Jamshedpur: हिंदू नव वर्ष पर लौह नगरी में रही जय श्री राम के नारे की धूम, मानगो व कदमा समेत कई इलाकों से निकली शोभा यात्रा

Jamshedpur: हिंदू नव वर्ष पर लौह नगरी में रही जय श्री राम के नारे की धूम, मानगो व कदमा समेत कई इलाकों से निकली शोभा यात्रा

जमशेदपुर: हिंदू नव वर्ष पर लौह नगरी में जय श्री राम के नारे की धूम रही। मानगो, कदमा, टेल्को, जुगसलाई आदि इलाकों में हिंदू नव वर्ष को लेकर शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल लोग जय श्री राम के नारे लगाते हुए चल रहे थे। मानगो में डिमना रोड के सुभाष मैदान से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में राम भक्त बाइक, कार आदि वाहनों पर सवार थे। एक से बढ़कर एक सुंदर झांकियां भी निकाली गईं। यह शोभायात्रा साकची के आम बागान पहुंचीं। भालूबासा हरिजन स्कूल से भी एक शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा भी आम बागान पहुंची। आम बागान में महा जुटान हुआ। टेल्को में निकली शोभायात्रा में छऊ नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। यहां राम सेना की देखरेख में यात्रा निकाली गई। कदमा से भी शोभायात्रा निकाली गई। हिंदू नव वर्ष को लेकर शहर में प्रशासनिक व्यवस्था भी चाक चौबंद थी। विभिन्न चौक चौराहों पर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे। डिमना के सुभाष मैदान, मानगो समेत अन्य इलाके में पुलिस बल भी तैनात रहा। मानगो के संवेदनशील इलाकों में अधिकारियों की खास नजर रही। डीसी अनन्य मित्तल और एसएसपी किशोर कौशल साकची के कंपोजिट कंट्रोल रूम में पहुंचे और वहां सीसीटीवी कैमरों से जुड़ी स्क्रीन से शहर के हालात पर नजर रखी। जुलूस की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरे भी उड़ाए गए थे।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा

Leave a Reply