Home > Jamshedpur > Jamshedpur: सऊदी अरब में सोमवार को नहीं नजर आया चांद, जमशेदपुर में गुरुवार को ईद की संभावना

Jamshedpur: सऊदी अरब में सोमवार को नहीं नजर आया चांद, जमशेदपुर में गुरुवार को ईद की संभावना

जमशेदपुर: जमशेदपुर में सोमवार को ईद का चांद नजर नहीं आया। ऐसे में माना जा रहा है कि मंगलवार को जमशेदपुर में भी ईद का चांद नजर नहीं आएगा। क्योंकि, अमूमन सऊदी अरब में जिस दिन चांद दिखता है, उसके दूसरे दिन भारत में चांद नजर आता है। लेकिन, ऐसा कोई नियम नहीं है। इसलिए मंगलवार को जमशेदपुर में चांद दिख भी सकता है। लेकिन, ज्यादातर यही होता आया है कि जिस दिन सऊदी अरब में चांद दिखता है उसके अगले दिन भारत में चांद दिखता है और जिस दिन सऊदी अरब में ईद होती है। उसके अगले दिन भारत में ईद होती है। सऊदी अरब में सोमवार को चांद नहीं दिखने से अब मंगलवार को ईद का चांद नजर आएगा और बुधवार को ईद होगी। ऐसे में ज्यादा संभावना है कि जमशेदपुर में भी बुधवार को चांद नजर आए और गुरुवार को ईद मनाई जाए। वैसे ईद नजदीक है। मंगलवार को रमजान की 29 तारीख है। शहर के उलेमा ने लोगों से अपील की है कि वह चांद देखें और अगर चांद नजर आता है तो इसकी सूचना मदरसा फैजुल उलूम को दें। अगर 29 तारीख मंगलवार को ईद का चांद नजर नहीं आया तो बुधवार को चांद होगा और गुरुवार को ईद होगी। मंगलवार को अगर चांद दिख गया तो फिर बुधवार को ईद मनाई जाएगी।

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता भीम हेंब्रम का निधन, जिला बार संघ ने दी श्रद्धांजलि, 27 जुलाई को द्वितीय पाली में न्यायिक कार्य से रहेंगे विरत रहेंगे एडवोकेट्स
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी

Leave a Reply