Home > Jamshedpur > Jamshedpur: अंतर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद 14 अप्रैल को मिथिला दिवस और जुड़ी शीतल पर्व मनाएगा, बिष्टुपुर में दी जानकारी + वीडियो

Jamshedpur: अंतर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद 14 अप्रैल को मिथिला दिवस और जुड़ी शीतल पर्व मनाएगा, बिष्टुपुर में दी जानकारी + वीडियो

जमशेदपुर: अंतर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद 14 अप्रैल को मिथिला दिवस और जुड़ी शीतल पर्व मनाएगा। इस बात की जानकारी बिष्टुपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अंतरराष्ट्रीय मैथिली परिषद के अध्यक्ष अशोक कुमार लाल दास ने दी। बताया गया कि 14 अप्रैल को मिथिला दिवस पर एक समारोह का आयोजन होगा। यह समारोह बिष्टुपुर स्थित लक्ष्मी नाथ गोस्वामी समिति परिसर में आयोजित किया जाएगा।

यहीं जुड़ी शीतल पर्व भी भव्य रूप से मनाया जाएगा। साथ ही समाज की बुद्धिजीवी महिलाओं को सम्मानित भी किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि जुड़ी शीतल पर्व में मिथिला के पारंपरिक व्यंजन की भरपूर व्यवस्था रहेगी। इसमें दाल पूरी, आम की चटनी, दही-बड़ा, करही-बड़ी, जलेबी, दाल भात, दही आदि की व्यवस्था रहेगी। आमंत्रित अतिथि विशिष्ट व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे। मिट्टी का तिलक भी लगाया जाएगा। इस समारोह में मिथिला दिवस पर मिथिला नारी सशक्तिकरण पर परिचर्चा का आयोजन भी किया जाएगा। पौधा के संरक्षण और ग्रीष्म काल में जल के स्रोतों के संरक्षण पर मंथन का पर्व है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अंतरराष्ट्रीय मैथिली परिषद के महासचिव विपिन झा, साहित्य प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अशोक आदि मौजूद रहे।

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका
बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीबी रोड दो घंटे जाम, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप

Leave a Reply