Home > India > Jamshedpur : 15 करोड़ 51 लाख 66 हजार 125 रुपए से जमशेदपुर का पूर्वी इलाका होगा चमाचम, साकची में जेएनएसी में हुआ योजनाओं का शिलान्यास, होगा छठ घाटों का सौंदर्यीकरण कारण

Jamshedpur : 15 करोड़ 51 लाख 66 हजार 125 रुपए से जमशेदपुर का पूर्वी इलाका होगा चमाचम, साकची में जेएनएसी में हुआ योजनाओं का शिलान्यास, होगा छठ घाटों का सौंदर्यीकरण कारण

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बिरसानगर बर्मामाइंस समेत जमशेदपुर पूर्वी का इलाका चमाचम होगा। इस इलाके में नाली व सड़क के अलावा अन्य 36 योजनाओं का बुधवार को शिलान्यास हुआ है। इन 36 योजनाओं पर 15 करोड़ 51 लाख 66 हजार 125 रुपए खर्च किए जाएंगे। सड़क की 16 योजनाओं पर 2 करोड़ 79 लाख 72 हजार 883 रुपए खर्च होंगे। नागरिक सुविधाओं की 9 योजनाओं पर एक करोड़ 48 लाख 31 हजार 270 रुपए खर्च होंगे और 15वें वित्त आयोग की 11 योजनाओं पर 11 करोड़ 73 लाख 51 हजार 965 रुपए खर्च होंगे। इस योजना के तहत स्वर्णरेखा के करीब 10 घाट को खूबसूरत बनाया जाएगा। इनका सुंदरीकरण किया जाएगा। इसके अलावा बिरसा नगर में बिरसा मुंडा प्रतिमा में शेड का निर्माण होगा। बर्मामाइंस के किशोरी नगर में आश्रय गृह की मरम्मत होगी। नीलडीह के राजकीय मध्य विद्यालय की बाउंड्री बनाई जाएगी। सीतारामडेरा में बिरसा मुंडा की प्रतिमा के चारों तरफ बाउंड्री बनाई जाएगी। यह शिलान्यास जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो व जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने किया है।

You may also like
Jamshedpur Trailer Accidentजमशेदपुर के गांधी घाट के पास 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बड़ा हादसा टला; बाइक सवारों पर वाहन रोकने की कोशिश का आरोप
Jamshedpur Congress March : वोट बचाओ, देश बचाओ: जमशेदपुर में कांग्रेस का बड़ा मार्च, 8 अक्टूबर को साकची से निकलेगा जुलूस
AISF Protest Jamshedpur : ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में AISF का प्रदर्शन, साकची में फूंका पुतला
राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में साकची में कांग्रेस का प्रदर्शन

Leave a Reply