Home > Jamshedpur > गुरु गोविंद सिंह प्रकाश पर्व पर जमशेदपुर में निकली भव्य शोभायात्रा, साकची गुरुद्वारा से गूंजे शबद-कीर्तन+VDO

गुरु गोविंद सिंह प्रकाश पर्व पर जमशेदपुर में निकली भव्य शोभायात्रा, साकची गुरुद्वारा से गूंजे शबद-कीर्तन+VDO

Jamshedpur (Jharkhand) : गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर जमशेदपुर के साकची गुरुद्वारा से शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा सह जुलूस (Jamshedpur Nagar Kirtan) निकाला गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में सिख समाज के श्रद्धालु शामिल हुए, वहीं विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

मानगो गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान गुरमुख सिंह मुखे ने बताया कि शोभायात्रा गुरु ग्रंथ साहिब जी के साथ साकची गुरुद्वारा से प्रारंभ होकर टुइला डूंगरी, काशीडीह, आरडी टाटा गोल चक्कर होते हुए पुनः साकची गुरुद्वारा में संपन्न होगी।

इसे भी पढ़ें –सोने की कीमतों में उछाल के बाद से जेवरात की शामत, बढ़ गए घरों में चोरी के मामले 

इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधन से जुड़े एक अन्य प्रधान ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी द्वारा बताए गए मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। उनकी वाणी और शिक्षाएं हमें जीवन को सही दिशा में ले जाने की प्रेरणा देती हैं।

शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु शबद-कीर्तन (Jamshedpur Nagar Kirtan) गाते हुए आगे बढ़ते रहे। कई लोग हाथों में कार्डबोर्ड और तख्तियां लेकर आम जनता को नशामुक्ति, स्वस्थ जीवन और सामाजिक एकता का संदेश देते नजर आए। स्कूली बच्चों ने आकर्षक ड्रिल और अनुशासनपूर्ण प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरे मार्ग में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। शहर में दिनभर धार्मिक उल्लास और भाईचारे का वातावरण देखने को मिला।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply