Home > Jamshedpur > जमशेदपुर में गुरु ब्रह्मानंद शास्त्री की 98वीं जयंती पर 25 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न

जमशेदपुर में गुरु ब्रह्मानंद शास्त्री की 98वीं जयंती पर 25 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न

जमशेदपुर : कदमा स्थित ब्रह्मानंद भवन एयरबेस कॉलोनी में आज गुरु ब्रह्मानंद शास्त्री की 98वीं जयंती के उपलक्ष्य में 25 जोड़ों का सामूहिक विवाह (Jamshedpur Mass Marriage) संपन्न हुआ। विवाह समारोह के बाद भोग वितरण किया गया और नर-नारायण को विधिवत हाथ धुलाकर भोजन कराया गया।

गुरु ब्रह्मानंद शास्त्री के सुपुत्र मोनू भट्टाचार्य ने बताया कि शास्त्री जी का जन्म वर्ष 1928 में हुआ था और 2028 में उनकी जन्म शताब्दी पूरी होगी। इसी को ध्यान में रखते हुए हर वर्ष 25 अक्टूबर को विशेष आयोजन किया जाता है।

इसे भी पढ़ें –Ghatshila By-election 2025: निर्दलीय उम्मीदवारों को मिले अनोखे चुनाव चिन्ह, किसी को सेब तो किसी को फलों की टोकरी 

उन्होंने बताया कि 21 से 23 अक्टूबर तक अखंड हरी नाम कीर्तन और 24 अक्टूबर को गुरुवाणी व लंगर का आयोजन किया गया। 25 अक्टूबर 2025 को गुमला और संथाल परगना से आए 25 जोड़ों का विवाह (Jamshedpur Mass Marriage) कराया गया।

इस अवसर पर समाज के प्रतिष्ठित नागरिकों ने कन्यादान की रस्म निभाई। कार्यक्रम का पूरा संचालन विश्व हिंदू परिषद द्वारा किया गया। मोनू भट्टाचार्य ने कहा कि 2028 में शास्त्री जी के 100 वर्ष पूरे होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में शामिल हुए जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता और सद्भाव का संदेश देते हैं। यह कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक है।

You may also like
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें
गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश
दहेज हत्या मामले में जमशेदपुर कोर्ट का बड़ा फैसला, सास और ननद को उम्रकैद
निखार सबलोक हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता सिंटू सिंह गिरफ्तार, सहारा सिटी में भी पुलिस की दबिश

Leave a Reply