Home > Jamshedpur > Jamshedpur Good Friday : बिष्टुपुर व गोलमुरी चर्च में हुई प्रार्थना +VDO

Jamshedpur Good Friday : बिष्टुपुर व गोलमुरी चर्च में हुई प्रार्थना +VDO

Jamshedpur : (Jamshedpur Good Friday) आज गुड फ्राइडे है। जमशेदपुर में शुक्रवार को ईसाई समुदाय के लोगों ने गुड फ्राइडे का पर्व मनाया। इस मौके पर गोलमुरी और बिष्टुपुर के चर्च में विशेष प्रार्थना की गई। यही नहीं शहर के अन्य चर्च में भी प्रार्थना का आयोजन किया गया। सुबह से ही ईसाई समुदाय के लोग चर्च में जुड़ने लगे थे। मानगो, न्यू पुरुलिया रोड चर्च, हयात नगर चर्च, बिरसा नगर चर्च आदि में भी प्रार्थना सभा के लिए लोग मौजूद रहे। (Jamshedpur Good Friday)

Jamshedpur Good Friday : रविवार को मनाया जाएगा ईस्टर

Jamshedpur Good Friday : गिरजाघर में मौजूद ईसाई समुदाय के लोग

Jamshedpur Good Friday : गिरजाघर में मौजूद ईसाई समुदाय के लोग

ईसाई समुदाय के लोगों ने बताया कि गुड फ्राइडे ईसा मसीह के क्रूस पर चढ़ने की याद दिलाता है। इस मौके पर ईसाई समुदाय के लोगों ने ईसा मसीह के बलिदान की याद में मोमबत्तियां जलाईं। कई ईसाई संगठनों ने इस मौके पर समाज सेवा के कार्य भी किए। बिष्टुपुर के रहने वाले पीटर ने बताया कि ईसा मसीह तीन दिन बाद जीवित हो गए थे। इसे लेकर रविवार को ईस्टर मनाया जाएगा।

शुक्रवार को शहर के विभिन्न गिरजाघर में ईसाई धर्म के लोग जुटे। यीशु के प्रति पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ प्रार्थना की। ईसाई धर्म के लोगों के बीच यह मान्यता है कि यीशु मानवता, प्रेम और अहिंसा के लिए हंसते-हंसते सूली पर चढ़ गए थे। इसलिए इस दिन को उनके त्याग और बलिदान के लिए याद किया जाता है। यही वजह है कि इस दिन ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाए जाने की वजह से इस दिन को गुड फ्राइडे कहा जाता है। जमशेदपुर के बेल्डीह चर्च में भी प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। बड़ी श्रद्धा और विश्वास के साथ प्रभु यीशु को याद किया गया।

You may also like
Jamshedpur Arms Peddler : जमशेदपुर में आर्म्स पैडलर समेत तीन गिरफ्तार, पुलिस ने खरीद-फरोख्त होते समय ही धर-दबोचा
Jamshedpur Bakreed : जामशेदपुर के आमबागान में सजा बकरों का बाज़ार, दो लाख तक के बकरे+ VDO
Jharkhand Board Result : इंटर साइंस में धनबाद के बिजली मिस्त्री की बेटी अंकिता व कॉमर्स में चाईबासा की रेशमी कुमारी बनीं झारखंड टॉपर 
मानगो नगर निगम छापामारी : प्लास्टिक गिलास और थैलियां जब्त, जुर्माना वसूला

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!